Good News For MP Farmers: मध्य प्रदेश के तकरीबन 50 लाख किसान जो लम्बे समय से खरीफ 2020 व रबी 2020-21 सीजन में खराब हुई फसलों के बीमा भुगतान का इंतज़ार के रहे थे वो आज खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार, 12 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड, कोठी बाजार, बैतूल में सिंगल क्लिक से PMFBY (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना) के तहत प्रदेश के किसानों को 7,600 करोड़ रुपये फसल बीमा (MP Fasal Bima) राहत राशि का वितरण करेंगे.
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आज बैतूल से खरीफ फसल 2020 और रबी फसल 2020-21 की राशि अंतरित की जाएगी.
एमपी फसल बीमा योजना की शुरुआत
पीएम फसल बीमा योजना की शुरुआत साल 2016-17 में की गई थी। योजना की शुरुआत के प्रथम वर्ष से ही किसानों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा स्कीम में किसानों द्वारा जमा की जाने वाली प्रीमियम राशि (Crop insurance premium amount) किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काफी कम रखा गया है। खरीफ फसलों के लिए किसानों से बीमा राशि का मात्र 2% और रबी फसलों पर बीमा राशि का पर 1.5% प्रीमियम देना होता है। प्रदेश में अब तक बीमा राशि का वितरण निम्नलिखित प्रकार से किया गया है।
- रबी व खरीफ की फसल मिलाकर कुल 9 लाख 61 हज़ार 659 किसानों को 1,814 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि वितरित की गई थी।
- 2019-20 में प्रदेश के 25 लाख 46 हजार 649 किसानों को 6,016 करोड़ रुपये की बीमा राशि वितरित की गई।
- 2020 की खरीफ और 2020-21 की रबी की फसलों के दावों की संख्या 49 लाख तक पहुंच चुकी है।
राज्य सरकार की कोशिश है कि आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों को होने वाले नुकसान की सहायता राशि का भुगतान कराया जा सके।
MP Fasal Bima New List 2022 PDF Download
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की खरीफ सीजन 2020 और रबी सीजन 2020-21 के तहत ऋणी और गैर-ऋणी किसानों को फसल क्षति दावा राशि वितरित की जायेगी .एमपी के सभी लाभार्थी किसानों की सूची (MP Fasal Bima List 2022) की PDF फाइल आप नीचे दिए लिंक पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे ।
MP Fasal Bima PDF List | Download Link |
Fasal Bima PDF List 2020 | Update Soon |
Fasal Bima PDF List 2021 | Update Soon |
Kab tak list jari होगी
Account me Paisa nhi aaya