आज कल के दौर में हर चीज़ का दाम इतना बढ़ गया है की आम इंसान की कमर टूट गई है। ऐसे में घरेलू गैस के दाम है की रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। यदि आप भी बार-बार महंगी गैस भरवा कर परेशान हो गए है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक Solar Stove invent किया है, जिससे ग्राहकों को महंगी रसोई गैस से छुटकारा मिल जाएगा।
अगर आप महंगी रसोई गैस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने घर में बस यह चीज ले आइये, जिससे आप अपनी जेब का बोझ कम कर सकेंगे। फिर आपको बार बार महंगी गैस भरवाने के झंझट में नहीं पड़ना पड़ेगा। इसके लिए आपको अपने घर सोलर स्टोव (Solar Stove) लाना पड़ेगा।
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक सोलर स्टोव डेवलप किया है, जिसका नाम सूर्य नूतन (Surya Nutan) रखा गया है। ये Solar Stove Cooking के लिए बहुत बेहतरीन है। इसे आप आसानी से किचन में रखकर अपना सारा काम कर सकते है और घरेलू उपयोग में ला सकते हैं। आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
सोलर स्टोव डिटेल्स:
इस सोलर स्टोव का नाम सूर्य नूतन रखा गया है। सौर ऊर्जा से चलने वाला यह स्टोव दो यूनिट के साथ आता है। इसके एक यूनिट को धूप में रखना होता है, जिसमे चार्जिंग के साथ आप कुकिंग भी कर सकते हैं। यानी चार्जिंग के साथ साथ इसमें कुकिंग मोड भी ON रहता है। इसके दूसरे यूनिट को आप अपने किचन में लगा सकते हैं। आप स्टोव को किचन में या कहीं भी अपनी सुविधा के अनुसार रखकर उपयोग कर सकते हैं।
सूर्या नूतन एक रिचार्जेबल इनडोर कुकिंग सिस्टम है, जौ सौर ऊर्जा से चलता है। इसे इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने डिजाइन व डेवलप किया है। सोलर नूतन स्टोव का इंडियन ऑयल ने पेटेंट भी कराया है।
सोलर स्टोव की कीमत :
आप सूर्य नूतन स्टोव को मार्केट से खरीद सकते है। इसके बेस मॉडल की कीमत करीब 12 हज़ार रुपए है। वहीं, अगर आप इसका टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो आपको 23,000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि, इंडियन ऑयल का कहना है कि आने वाले समय इसकी कीमतों में काफी कमी आने की उम्मीद है। सूर्य नूतन एक मॉड्यूलर सिस्टम है, इसे जरूरत के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है।
सोलर स्टोव के फीचर: करता है हाइब्रिड मोड भी काम
सूर्य नूतन स्टोव हाइब्रिड मोड पर भी काम करता है। यानी आप इस चूल्हे में सौर ऊर्जा के अलावा बिजली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सूर्य नूतन का इन्सुलेशन डिजाइन विकिरण और धूप की गर्मी के नुकसान को कम करता है। यह आपको तीन अलग-अलग मॉडलों में उपलब्ध है। इसके प्रीमियम मॉडल चार लोगों के परिवार के लिए पुरे दिन का भोजन बना सकता है।
इंडियन ऑयल का कहना है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें यह चुनौती दी थी। जिस से प्रेरित होकर उन्होंने यह स्टोव डेवलप किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर, 2017 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों को रसोई के लिए एक ऐसा सॉल्यूशन डेवलप करने की चुनौती दी थी, जो यूज करने में आसान हो और पारंपरिक चूल्हों की जगह ले सके। जिससे ग्राहकों की समस्याएं आसान हो सके। जिसके बाद इंडियन आयल के अधिकारियों ने इस स्टोव को डेवेलोप किया।
अब देखना यह है की यह स्टोव कितना कारगर साबित होता है। क्या यह पारम्परिक चूल्हों की जगह ले पायेगा ?