Rajasthan Board 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म हो गया है। राजस्थान पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जो स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए है वे अपना रिजल्ट राजशाला दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी
Paanchvi ka Result 2023 : राजस्थान बोर्ड की पांचवीं की परीक्षा में 14,68,130 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 13 से 21 अप्रैल तक किया गया था। जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 5वीं की परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा।
जिन स्टूडेंट्स के 33 प्रतिशत से कम अंक होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। हालांकि, सप्लीमेंट्री परीक्षा में फेल होने के बाद भी उन्हें प्रमोट कर दिया जाएगा। अभी राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है जो जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड 8वीं, 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर चुका है।
जाने! कैसे देखें पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट रिजल्ट ?

1. सबसे पहले विद्यार्थी को rajshaladarpan.nic.in को ओपन करना होगा।
2. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पेज ओपन होगा।
3. जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
4. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आरबीएसई 5th रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
6. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकल सकते है।
ये रहा राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं कक्षा परिणाम 2023 का Direct Link