Lava Yuva 3 Pro Launch Date in India: यदि आप कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन ख़रीदने की सोच रहे हैं , तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LAVA ने 8GB रैम के साथ अपना नया Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन की रैम को आप 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट की मदद से 16 जीबी तक आसानी से बढ़ा सकते हैं। लावा का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में दूसरी अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है। लावा ने इस स्मार्टफोन की कीमत 9000 रुपए से भी कम रखी है।
Lava ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Yuva 3 Pro को बेहद स्टाइलिश लुक में मार्केट में उतारा है। इस फ़ोन को कुछ आईफोन 15 की तरह बॉक्सी डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस और धांसू फीचर्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस फोन की एक खासियत यह भी है कि ये एक Low बजट का फ़ोन है।

Lava Yuva 3 Pro की कीमत और वेरिएंट
लावा ने Lava Yuva 3 Pro का सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। अगर इसके कलर वेरिएंट की बात करें तो इसमें ग्राहकों को सिल्वर, ग्रे और गोल्ड तीन कलर वेरिंट में लॉन्च किया गया है।
Lava Yuva 3 Pro Specification
Features | Specifications |
---|---|
Model Name | Lava Yuva 3 Pro |
RAM | 8 GB |
Internal Storage | 128 GB |
GPU/CPU Processor | Unisoc T616, Octa core (2 GHz, Dual Core + 1.8 GHz, Hexa Core) |
Display Screen | 6.5 inches, IPS LCD Display, 720×1600 Px & Pixel Density (270 PPI) 90 Hz Refresh Rate, Bezel-less With Punch-Hole |
Brightness | 1200 nits |
Rear Camera | 50 MP Primary Camera, Full HD @30fps Video Recording Available |
Front Camera | 8 MP With Screen Flash Full HD @30 fps Video Recording Available |
Flashlight | LED |
Battery | 5000 mAh |
Charger | 18W Fast Charging Support With USB Type-C |
SIM Card | Dual |
Supported Network | 5G Supported in India + 4G VoLTE, 3G, 2G |
Fingerprint Lock | Available |
Face Lock | Available |
Colour Option | Desert Gold & Meadow Purple |
Prices | ₹8,999 |