Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के भावों में आज मंगलवार 20 सितंबर को निचले स्तरों से सुधार देखा जा रहा है. एमसीएक्स सोना अक्टूबर वायदा 0.05 फीसदी यानी 24 रुपये की तेजी के साथ 49,326 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 0.13 फीसदी यानी 71 रुपये की बढ़त के साथ 56,755 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.
14 से 24 कैरेट सोने का भाव
Aaj Ka Sone Ka Bhav : आज सुबह देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का कारोबार शुरू हो चुका है। बता दें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी का रेट अलग-अलग होता है। यहां आपको 14 कैरेट 18 कैरेट 22 कैरेट 23 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव बताया गया है। बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी कीमतों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम कल के मुकाबले 140 रुपए, 23 कैरेट सोना 140 रुपए,22 कैरेट सोना 128 रुपए, 18 कैरेट सोना 105 रुपए और 14 कैरेट सोना 82 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज बिका. जबकि आज चांदी 96 रुपए की तेजी के साथ 56450 रुपये/किलो तेज रही।
Gold-Silver Rate Today, 20 September 2022
| धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | शाम का रेट (₹/10 ग्राम) |
| 24 कैरेट सोना | ₹49460 | ₹49368 |
| 23 कैरेट सोना | ₹49262 | ₹49170 |
| 22 कैरेट सोना | ₹45305 | ₹45221 |
| 18 कैरेट सोना | ₹37095 | ₹37026 |
| 14 कैरेट सोना | ₹28934 | ₹28880 |
| चांदी | ₹56450/किलो | ₹56354/किलो |
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं.
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोना दाम | 24 कैरेट सोना दाम |
| चेन्नई | ₹46,400 | ₹50,620 |
| मुंबई | ₹45,950 | ₹50,130 |
| नई दिल्ली | ₹46,100 | ₹50,290 |
| कोलकाता | ₹45,950 | ₹50,130 |
| बेंगलुरु | ₹46,000 | ₹50,180 |
| हैदराबाद | ₹45,950 | ₹50,130 |
| केरल | ₹45,950 | ₹50,130 |
| पुणे | ₹45,980 | ₹50,130 |
| बड़ौदा | ₹45,980 | ₹50,130 |
| अहमदाबाद | ₹46,000 | ₹50,180 |
| जयपुर | ₹46,100 | ₹50,290 |
| लखनऊ | ₹46,100 | ₹50,290 |
| कोयंबटूर | ₹46,400 | ₹50,620 |
| मदुरै | ₹46,400 | ₹50,620 |
| विजयवाड़ा | ₹45,950 | ₹50,130 |
| पटना | ₹45,980 | ₹50,130 |
मिस्ड कॉल से जाने सोने चांदी का ताजा भाव
Sona Chandi Bhav 20 September 2022: आप घर बैठे भी अपने मोबाइल के माध्यम से सोने और चांदी के भाव जान सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आएगा जिसके आपको आज के सोने और चाँदी के रेट मिल जाएंगे।
