Gold Price Today : सोने और चांदी के भाव में आज बजट के एक दिन पहले रॉकेट वाली तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतें में पिछले कई दिनों से जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज 31 जनवरी 2025 को एक बार फिर सोने ने अपना नया ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोने का भाव कल के बंद के मुक़ाबले 862 रुपये की तेजी के साथ 82,165 रुपये प्रति 10 ग्राम (एक तोला) के नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
वहीं, आज चांदी के दाम में भी शानदार बढ़त देखने को मिल रही है । आज चाँदी का भाव 993 रुपये के उछाल के साथ 93,177 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि चांदी ने पिछले साल यानी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। जिस तेजी से कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है इसे देखते हुए लग रहा है की चांदी भी जल्द ही अपना पिछला ऑल टाइम हाई के लेवल तोड़ देगी।
सोना-चांदी आज का भाव और तेजी
धातु | 31 जनवरी 2025 | 30 जनवरी 2025 | बदलाव (₹) |
---|---|---|---|
सोना (24K) प्राइस | ₹82165 | ₹81303 | ₹862 तेजी |
सोना (23K) प्राइस | ₹81836 | ₹80977 | ₹859 तेजी |
सोना (22K) प्राइस | ₹75263 | ₹74474 | ₹789 तेजी |
सोना (18K) प्राइस | ₹61624 | ₹60977 | ₹647 तेजी |
सोना (14K) प्राइस | ₹48067 | ₹47562 | ₹505 तेजी |
चांदी (999) प्राइस | ₹93177 | ₹92184 | ₹993 तेजी |
नोट :- इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं।
2025 में अब तक ₹6,003 महंगा हुआ सोना, चांदी भी ₹7,160 बढ़ी
साल 2025 की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो अब 6,003 रुपए बढ़कर 82,165 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 31 दिसंबर को 86,017 रुपए थी, जो 7,160 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए हो गई है।
अनुमान: जून 2025 तक सोना जाएगा 85 हजार के पार
विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। अगर वैश्विक और घरेलू बाजारों में यह रुझान जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में निवेशकों को और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, जो पहले ही आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल जून 2025 तक गोल्ड का प्राइस 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर सकता है ।