Gold Silver Price Today, 25 August 2022: गोल्ड सिल्वर की कीमतों में आज गुरुवार को बीते कारोबारी दिन के मुकाबले अच्छी तेजी देखने को मिली। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की घोषणा पर निगाहें टिकी हुई है। डोमेस्टिक शेयर बाजार में तेजी और अन्य एशियाई मुद्राओं में तेजी के चलते गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 79.87 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे पीली धातु की कीमत प्रभावित हुई।
MCX पर इतना हुआ सोने-चांदी का दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज गुरुवार 25 अगस्त को खबर लिखे जाने तक सोना वायदा (Gold futures 05-Oct on MCX) 0.60 फीसदी या 310 रुपये की तेजी के साथ 51,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा 05SEP आज 1.37 फीसदी या 751 रुपये की तेजी के साथ 55,688 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह भारत में सोने की मांग में सुधार हुआ क्योंकि घरेलू कीमत दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गईं, जबकि अन्य एशियाई केंद्रों में बिक्री में कमी आई।
IBJA Gold Silver Price Today 25 August 2022
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,224 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। आइये जाने आज के गोल्ड सिल्वर के ताजा भाव..
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | कल का रेट (₹/10 ग्राम |
24 कैरेट सोना | ₹51958 | ₹51630 |
23 कैरेट सोना | ₹51750 | ₹51423 |
22 कैरेट सोना | ₹47594 | ₹47293 |
18 कैरेट सोना | ₹38969 | ₹38723 |
14 कैरेट सोना | ₹30395 | ₹30204 |
चांदी | ₹55785/किलो | ₹55224/किलो |

ग्लोबल मार्केट में सोना की कीमतें +0.65 फीसदी की तेजी के साथ 1,762.70 डॉलर पर है। चांदी की कीमत में 1.04 फीसदी की तेजी के साथ चांदी 19.39 डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं जिंक, एल्युमिनियम और क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ी है।