बाजरा उत्पादन, भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट 2022 : बाजरे की फसल की कटाई मड़ाई हरियाणा, राजस्थान में जोरों पर चल रही है। जिससे 200-250 रुपए नये माल में मंदा आ गया है तथा भविष्य में जल्दी 100 रुपए प्रति क्विंटल और घट जाने की संभावना बन गई है। इस बार उत्तर भारत में बरसात कम होने तथा ऊंचे भाव रहने से किसानों ने बाजरे की बिजाई अधिक की है। फसल भी चौतरफा बंपर बताई जा रही है, जिससे उत्पादक मंडियों में एक बार मंदे का दलदल बन गया है।
फसल हरियाणा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से आ रही है। नया बाजरा रेवाड़ी, हिसार, रोहतक, जींद, पटौदी, हिसार, जींद, शेखावटी, मरुधर लाइन में 6-8 हजार बोरी दैनिक आवक होने लगी है। रेवाड़ी एवं आसपास की छोटी मंडियों में बाजरा का भाव 1840/1850 रुपए प्रति क्विंटल का के आसपास चल रहा है।
Bajra ka Bhav 2022 | बाजरा / बाजरी मंडी रेट 13 सितंबर 20
मंडी का नाम | बाजरा भाव रुपये/क्विंटल |
नोहर | 1900-1966/- |
जयपुर | 1680/- |
अलवर | 1910/- |
चुरू | 1990/- |
भरतपुर | 1950/- |
देवली | 1750-1980/- |
नागौर | 1900-2000/- |
बरवाला | 1832/- |
उकलाना | 1806/- |
बरवाला | 1832/- |
जुलाना | 1811/- |
सिवानी | 1860/- |
दाहोद | 1800-2050/- |
उत्तर प्रदेश में बाजरा की खेती
यूपी में बाजरे की बिजाई किसानों ने बहुत अधिक किया है तथा बरसात कम होने के बावजूद फसल जबरदस्त है। आवक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे और घटने के आसार बन गए हैं। अक्टूबर में बाजरा टूंडला, इटावा, फर्रुखाबाद, राठ, उरई, औरैया लाइन में आने लगेगा तथा प्रयागराज लाइन में अक्टूबर के अंत में माल का दबाव बनेगा, लेकिन चारों तरफ फसल बहुत ही बढ़िया है। इस बार बाजरे का उत्पादन 140 लाख टन तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो बीते सीजन में 85 लाख टन हुआ था। इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव जो ऊपर में 2350 रुपए मौली बरवाला देखा गया है, वह बनने मुश्किल लग रहे हैं।
इस समय बाजरा 2000 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में रह गया है। एटा, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, जलेसर रोड, अतरौली, फर्रुखाबाद लाइन में बाजरे की बिजाई 34 प्रतिशत अधिक हुई है। मौसम अनुकूल होने से दूसरे क्षेत्रों में भी चौतरफा बाजरे की बिजाई अधिक हुई है। इसके अलावा बाजरे के बिजाई पूर्वी यूपी के प्रयागराज में अश्लेषा एवं मघा नक्षत्र में होती है। जो इस समय तक 120 प्रतिशत तक होने की खबरें आ रही है। अतः आगे फसल बरसात एवं चलने वाली तेज हवा से बच गई तो प्रयागराज लाइन में भी रिकॉर्ड उत्पादन होगा।
साभार :कृषि बाजार भाव
बाजरा का एमएसपी रेट क्या है?
बाजरा का एमएसपी रेट 2,250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2022-23 के लिये 2,350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।