PM Kisan Scheme: केंद्र सरकार किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। उनमे से सबसे बड़ी योजना है PM Kisan योजना। इसके तहत देश के गरीब किसानों को सरकार की तरफ से 6000 रूपए की राशि हर वर्ष भुगतान की जाती है। ये 6000 रूपए 2-2 हजार रूपए की तीन किस्तों के माध्यम से चुकाए जाते हैं। ये पैसे हर चार महीने बाद किसानों के खातों में आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें : PM Kisan: खुशखबरी ! जल्द आने वाली है 13 वी क़िस्त, ये काम जरूर करें नहीं तो आप भी लिस्ट से बाहर हो सकते…
अब बात ये चल रही है कि ये PM Kisan योजना के तहत मिलने वाले पैसों की राशि कब बढ़ेगी। इसका सबको बेसब्री से इन्तजार है। लोगों में बात ये चल रही है कि सरकार इस राशि को 6000 रूपए से बढ़कर 8000 रूपए प्रति वर्ष करने वाली है। हालाँकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके चलते लोगों में ये एक अफवाह की तरह फ़ैल रही है। किसानों के इसी भ्रम को दूर करने के लिए देश के कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर इस बात का जवाब दिया है।
क्या कहा है PM Kisan Scheme पर कृषि मंत्री श्री नरेंद्र तोमर ने ?
PM Kisan Scheme: अफवाह ये है कि PM Kisan योजना के तहत मिलने राशि बढ़ने वाली है। इसके चलते सभी किसान दुविधा में है कि ये राशि बढ़ेगी या नहीं। इन सब बातों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री जी ने कहा है कि अब तक सरकार की ऐसी कोई रणनीति नहीं है जिसमे PM Kisan योजना के तहत मिलने वाले पैसे को बढ़ाने का जिक्र हुआ हो। अगर ऐसा कुछ हुआ तो इस बात की पुष्टि जरूर की जाएगी। अभी तक सरकार ने ऐसा कोई विचार नहीं किया है।
PM Kisan योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इसके लिए यहाँ क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : PM Kisan Maan Dhan Yojna : अब किसानों को भी मिलेगी पेंशन, जानें क्या करना होगा पेंशन लेने के लिए