AFCAT 1 Result Declared 2022: भारतीय वायुसेना में जाने के लिए इक्षुक प्रतिभागी को सामान्य प्रवेश परीक्षा का एक पड़ाव पार करना होता है।इस वर्ष की आयोजित AFCAT 1 का रिजल्ट भारतीय वायुसेना ने जारी कर दिया है।
IAF Air Force Common Admission Test Exam 2022 Details
Organization Name | Indian Air Force (IAF) |
Name of Exam | Air Force Common Admission Test (AFCAT) |
Number of Posts | 317 Posts |
AFCAT 01 Exam Date | 12 Feb to 14 Feb 2022 |
AFCAT Result Release Date | 9 March 2022 (OUT) |
Status | Declared |
Official Website | afcat.cdac.in |
जिन प्रतिभागियो ने इस परीक्षा में भाग लिया था वो वायुसेना के आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
कब हुई थी AFCAT 1 की यह परीक्षा?
यह परीक्षा 12 फरवरी से 14 फरवरी 2022 में आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन भारतीय वायुसेना ने AFCAT और इंजिनीरिंग नॉलेज टेस्ट में भर्तियों के लिए किया गया था।
इस परीक्षा के जरिये भारतीय वायुसेना ग्राउंड ड्यूटी और फ्लाइंग ब्रांच के 317 रिक्तियों को भरा जाएगा।
AFCAT 1 Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Candidate’s Login सेक्शन में जाएं।
3. अब AFCAT 01/2022 के मेन्यू में जाएं।
4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
सफल छात्रों के लिए क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
AFCAT 1 Result 2022: आगे की प्रक्रिया: AFCAT 1 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब पांच दिनों के एसएसबी में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए आधिकारिक तारीख को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।