Guar Mandi Price: इस सप्ताह ग्वार बाजार में अच्छी तेजी बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गम की मांग में निरंतर सुधार हो रहा है। इसलिए निर्यातक व्यापारियों के साथ-साथ स्टॉकिस्टों की सक्रियता से हाजिर बाजार काफी तेज है। पिछले महीने 4200-4400 रुपए के भाव पर बिकने वाली ग्वार की ढेरियां कल यानी गुरुवार को 4800 से 5000 रुपये क्विंटल के बीच दिखाई दी।
इस साल दो अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित ग्वार सेमीनार में विशेषज्ञों ने जो उत्पादन अनुमान बताए थे, वे अब उनमें कटौति करने लगे हैं। उत्पादन में कमी आने की संभावना से भी बाजार तेज हो रहा है। सेमीनार में सर्वाधिक मजबूती से अपना उत्पादन आंकलन प्रस्तुत करते हुए जैसलमेर से ग्वार विशेषज्ञ कन्हैया लाल चांडक के अनुसार 2 अक्तूबर को 80- 85 लाख बोरी उत्पादन होने का आंकलन रखा था और अब झाड़ कमजोर होने से यह आंकलन लगभग 10 लाख बोरी कम कर दिया गया है।
हालांकि कुछ अन्य विशेषज्ञ अभी भी ग्वार के उत्पादन को एक करोड़ बोरी से अधिक होने की बात पर अड़े हुए हैं, लेकिन श्री चांडक का अनुमान और बाजार सटीक रहता है, इसलिए वे किसानों से कहना चाहते हैं कि 5000 के अंदर भाव में ग्वार बेचना नहीं चाहिए, क्योंकि जल्द ही और अच्छे भाव बनते दिखाई दे सकते हैं।
हाजिर मंडियों में आवकों का कोई दबाव नहीं है, क्योंकि उत्पादन काफी कमजोर है। श्री गंगानगर के युवा विश्लेषक श्री रूपेश गोयल कहते हैं कि हरियाणा, गंगानगर और हनुमानगढ़ लाइन पर ग्वार उत्पादन में बड़ी गिरावट आ रही है, बल्कि हरियाणा में तो लगभग शून्य उत्पादन है और पिछले 10-15 दिन से ग्वार गम के साथ-साथ चूरी और कोरमा में भी मांग बनी हुई है।
गुरुवार को आवक भी काफी कमजोर दिखाई दी और सभी मंडियों को मिलाकर 57-60 हजार बोरी से अधिक नहीं दिखाई दी। गवार में आगामी एक से दो माह काफी महत्वपूर्ण है और बाजार ठीक-ठाक तेज हो सकता है।
NCDEX ग्वार भाव NCDEX ग्वार भाव
Last Update 11-11-2022 (Time 01:30 PM)
Commodity | Expiry | LTP | NetChng | Open | High | Low | Close |
---|---|---|---|---|---|---|---|
GUARGUM5 | 18NOV2022 | 10238 | 256 | 10052 | 10287 | 10040 | 9982 |
GUARGUM5 | 20DEC2022 | 10380 | 269 | 10176 | 10428 | 10122 | 10111 |
GUARSEED10 | 18NOV2022 | 5090 | 112 | 4997 | 5100 | 4984 | 4978 |
GUARSEED10 | 20DEC2022 | 5190 | 122 | 5080 | 5205 | 5074 | 5068 |
ग्वार का भाव 2022 | Guar Bhav Live
10 नवंबर 2022 का ग्वार का भाव
रावला मंडी में कल यानी गुरुवार को ग्वार का भाव 5035 रुपये, पदमपुर मंडी में ग्वार 5032 रुपये, नोहर में 4861 रुपये, संगरिया 4845 रुपये, गोलूवाला 4926 रुपये, सूरतगढ़ 4920 रुपये, श्री गंगानगर 4900 रुपये, केसरीसिंहपुर 4951 रुपये, श्री करणपुर 4866 रुपये, रायसिंहनगर 4907 रुपये, पीलीबंगा 4799 रुपये, पदमपुर 5032 रुपये, जैतसर 4850 रुपये, अनूपगढ़ 4981 रुपये, सादुलशहर 4865 रुपये, ऐलनाबाद 4790 रुपये, भट्टू 4500 रुपये, आदमपुर 4891 रुपये प्रति क्विंटल का रहा .
आज 11 नवंबर 2022 का ग्वार का भाव
आज शुक्रवार को रावला मंडी में ग्वार का भाव 5135 रुपये, श्री विजयनगर मंडी में गुवार का भाव 5051 रुपये, नोहर मंडी में ग्वार 4850 से 5051रुपये, सादुलपुर मंडी में 4880 रुपये और हरियाणा की आदमपुर मंडी में ग्वार का भाव 4942 रुपये प्रति क्विंटल का दर्ज किया जा चूका है अभी तक.
अधिक जानकारी के लिए इस विडियो को भी देखें :
Guar Seed Share News: आज नजर आई बढ़िया तेजी, इस Momentum में क्या रखें Stop Loss ? क्या होगी आगे की Strategy? ऐसे में निवेशक क्या करें? | जानिए निवेशकों के लिए क्या है एक्सपर्ट की राय