Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 13C लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा इस नये बजट फोन को 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसी के साथ कंपनी की C-सीरीज में ये सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है। कंपनी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक़ ग्राहक Redmi 13C 4G वेरिएंट को भारत में 12 दिसंबर से जबकि Redmi 13C 5G वेरिएंट को 16 दिसंबर से खरीद पाएंगे। इन्हें आप ऑनलाइन स्टोर Amazon और Xiaomi से खरीद पाएंगे। आइए जाने, Redmi 13C फोन के इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
रेडमी 13C 4G और 5G का प्राइस कितना है?
Redmi 13C के 4G और 5G दोनों वेरिएंट की क़ीमत की बाद करें तो ये Xiaomi के सबसे सस्ते बजट फ़ोन की श्रेणी में आते है। Redmi 13C 4G वेरिएंट को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया है। जिनकी कीमत इस प्रकार है…
Redmi 13C 4G फोन | कीमत |
4GB RAM + 128GB वेरिएंट | ₹7,999 |
6GB RAM + 128GB वेरिएंट | ₹8,999 |
8GB RAM + 128GB वेरिएंट | ₹10,499 |
वहीं Redmi 13C 5G वेरिएंट को भी तीन कॉन्फिग्रेशन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इनकी कीमत इस प्रकार है…
Redmi 13C 5G वेरिएंट | कीमत |
4GB RAM + 128GB वेरिएंट | ₹9,999 |
6GB RAM + 128GB वेरिएंट | ₹11,499 |
8GB RAM + 128GB वेरिएंट | ₹13,499 |
नोट : स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
क्या हैं Redmi 13C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स?
Redmi 13C के 4G और 5G वेरिएंट में कैमरा और प्रोसेसर का मुख्य अंतर है। इसके अलावा ज्यादातर फीचर्स दोनों फोन्स में एक जैसे ही हैं।
ये दोनों ही स्मार्टफोन 6.74-inch HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ पेश किए गए है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जहां 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है, वहीं 4G वेरिएंट MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।
ये डिवाइस Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए 5G वेरिएंट में रियर में 50MP का AI डुअल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
वहीं 4G वेरिएंट में 50MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
Read Also- फ्लिपकार्ट ऑफर : Google के 44 हजार वाले इस 5G स्मार्टफोन को खरीदें 10 हजार से भी कम में
Redmi 13C 5G Specifications
Features | Specifications |
---|---|
RAM | 4 GB Upto 6 GB & 8GB |
Internal Storage | 128 GB Upto 256 GB |
GPU/CPU Processor | MediaTek Dimensity 6100 Plus With Octa core (2.2 GHz, Dual Core + 2 GHz, Hexa Core) |
Display Screen | 6.74 inches, IPS LCD, (17.12 cm) 720×1600 Px (260 PPI) Display Screen & 90 Hz Refresh Rate, Bezel-less With Waterdrop Notch |
Camera | Dual Camera Setup 50 MP Rear Wide Angle Primary Camera, 0.08 MP Camera, 5 MP Front Selfie Camera With Screen Flash 30fps Full HD Video Recording Available |
Flashlight | LED Flash Light |
Battery & Charger | 5000 mAh Very Good Battery, 18W Fast Charging With USB Type-C Port |
Supported Network | 5G Supported in India & 4G VoLTE 3G, 2G |
SIM Card | Dual SIM Card Option Available |
Fingerprint Lock | Quick Unlock Fingerprint Scanner |
Security Protection | Gorilla Glass |
Colour Option | Starlight Black, Startrail Silver & Startrail Green |