Kisan Credit Card 2023: भारत सरकार किसानों के उत्थान के लिए कुछ न कुछ करती रहती है। इसी के चलते सरकार समय समय पर नई योजनाएं चलाती रहती है। किसान क्रेडिट कार्ड भी इसी तरह की एक योजना है। इसके तहत सरकार किसानों को सामान्य से कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान करती है।
Kisan Credit Card
भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है। भारत की 60-70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आधारित है। लेकिन अब के आधुनिक विश्व में कृषि की आमदनी घटती जा रही है। इसी के चलते भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान सिर्फ 20 प्रतिशत ही है। जो कि इतनी ज्यादा जनसंख्या को देखते हुए बहुत कम है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 45 प्रतिशत के करीब है।
कृषि के साथ साथ किसान पशुपालन भी करते हैं। हमारे देश में कृषि और पशुपालन का पेशा काफी पुराने समय से अपनाया जाता रहा है। परन्तु दिन प्रतिदिन किसानों की परिस्थिति खराब होती जा रही है। इसी में सुधार के लिए एक स्कीम है किसान क्रेडिट कार्ड।
क्या फायदा है किसान क्रेडिट कार्ड का ?
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत किसानों को महज 2% से 4% तक की ब्याज दरों पर ऋण मुहैया करवाया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड की औसतन ब्याज दर 9% तक की रहती है। लेकिन सरकार द्वारा किसानों को ब्याज पर 2 फीसदी की सब्सिडी दी है। जबकि अगर कोई किसान समय से पहले ब्याज चुका देता है, तो सरकार अलग से उसे 3 फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाती है। यानी किसान को सब्सिडी के बाद 4 फीसदी ही ब्याज देना पड़ता है। आमतौर पर बैंकों की सामान्य ब्याज दरें 8 से 12 प्रतिशत तक रहती हैं।
इसका दूसरा फायदा ये भी है कि KCC के तहत लिए हुए ऋण का भुगतान भी फसलों की आवक के बाद ही करना होता है। इसके चलते किसानों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनता है।
सरकार की इस स्कीम से जो बिचौलिये किसानों का शासन करते थे वो काफी हद तक कम हो जाता है। बिचौलिये किसानों की आर्थिक तंगी का फायदा उठाते हुए मनचाही दरों पर ऋण प्रदान करते थे। और अगर ऋण नहीं चूका पाए तो उनकी जमीन तक हड़प लेते थे।
KCC बनवाने के लिए जरूरी कागजात
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- आधार या PAN कार्ड
- निवास स्थान प्रमाणपत्र
- KCC का एप्लीकेशन फॉर्म
- प्रार्थी का फोटो
किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं:-
यदि आप भी अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है तो जानकारी के लिये आपको बता दें की इसे बनवाने कि प्रक्रिया बेहद ही सरल है। इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां से आपको किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
इस फॉर्म का प्रिंट निकलवा कर इसे भरकर अपने नजदीकी बैंक में जरूरी दस्तावेज के साथ जमा करवा दें । इसके बाद आपको बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। हालांकि, आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर भी KCC का फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।