UP Budget 2023 for Farmers: उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में बजट में वैसे तो हर वर्ग का ध्यान रहा गया है। लेकिन किसान वर्ग के लिए इस बार ढेरों योजनाएं हैं। कृषि, पशुपालन से मछली पालन तक हर वर्ग के लिए पैसे आवंटित किये हैं। इस बार वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 7 लाख करोड़ रूपए का बजट पेश किया है.इसमें किसानों की पेंशन, सिंचाई, अग्रि स्टार्टअप, कृषि शिक्षा, रिसर्च इत्यादि शामिल है।
UP Budget 2023 for Farmers: कृषि से सम्बंधित योजनाएं
- किसान पेंशन योजना के लिए 7248 करोड़ रूपए की घोषणा की गयी है। इससे प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग मिलेगा.
- अग्रि स्टार्टअप ( Agri Startup ) योजनाओं के लिए 20 करोड़ रूपए जारी किये गए हैं। इसके तहत 17 हजार किसान पाठशालाएं खोली जाएगी।
- सिंचाई से जुडी योजनाओं के लिए 2516 करोड़ रूपए की योजनाएं लाइ गयी हैं। इससे प्रदेश में सिंचाई के उत्तम प्रबंध हो सकेंगे।
- प्रदेश में कृषि से जुडी शिक्षा का रुझान बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में 4 कृषि विश्वविद्यालय खोले जायेंगे।
- नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर 632 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे।
- किसानों को निजी नलकूप उपलब्ध करवाने के लिए 1950 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- तथा फसलों के बीमाकरण ( National Crop Insurance) के लिए 753 करोड़ लगाए जायेंगे।
- यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2023: सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन में की 250 रुपये की बढ़ोतरी
पशुपालन और मछली पालन की योजनाएं
- मछली इ लिए व्होलसेल फिश मार्किट स्थापित करने के लिए 257 करोड़ रूपए हुई है।
- आवारा गायों उत्थान और रखरखाव के लिए 750 करोड़ रूपए आवंटित किये हैं।
यह भी पढ़ें : UP Budget 2023: प्रदेश के गन्ना उत्पादन किसानों के लिए बजट में की गई ये घोषणाएं