नई दिल्ली : आगामी फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने भले ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट (LPG Cylinder Price) 200 रुपये कम करके करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत दी है। इस राहत के बाद बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर का भाव अब कम होकर 9 साल पहले के रेट पर पहुंच गया है। जी हाँ गौरतलब है 1 सितंबर 2014 को 14 किलो वाला बिना सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 901 रुपये का था जो आज की डेट में 903 रुपये है।
जानकारी के लिए आपको बता दे की हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने , घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती का निर्णय लिया था। सरकार के इस फैसले के बाद उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। इस तरह पीएम उज्ज्वला योजना (Ujjawala Yojna) के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी।
मोदी सरकार में गैस सिलेंडर के दाम (2014-2023)
ये रहे मोदी सरकार के कार्यकाल में बीते 9 सालों में एलपीजी के रेट (ये रेट केवल दिल्ली में)
महीना–साल | रेट/सिलेंडर |
सितंबर 2014 | ₹901 |
सितंबर 2015 | ₹559.50 |
सितंबर 2016 | ₹466.50 |
सितंबर 2017 | ₹597.50 |
सितंबर 2018 | ₹820 |
सितंबर 2019 | ₹590 |
सितंबर 2020 | ₹594 |
सितंबर 2021 | ₹884.50 |
सितंबर 2022 | ₹1003 |
सितंबर 2023 | ₹903 |
विपक्ष लगातार बनाता रहा मुद्दा
देश में महंगाई (Inflation) सरकार को घेरने के लिए विपक्ष का एक बड़ा मुद्दा रहता है, वहीं रसोई गैस की कीमतों को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम कई बार देखने को मिला है। बीते कुछ समय से भी विपक्ष लगातार LPG Price में तेजी बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने में लगा हुआ था, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) ने अगले साल 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले ही इस मुद्दे पर होने वाली बहस पर विराम लगा दिया।