RSMSSB Exam Calendar 2023-24: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार को भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया। अब सितंबर और अक्टूबर में होने वाली भर्ती परीक्षाओं समेत सभी एग्जाम की तारीख 5 महीने बढ़ा दी गई हैं। ये परीक्षाएं अब विधानसभा चुनावों बाद होंगी। अभी अप्रैल तक का कैलेंडर जारी हुआ है। कैलेंडर में 6 परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है। 11 भर्ती परीक्षाओं का सिर्फ महीना तय किया गया है। बोर्ड का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की गोपनीयता, प्रश्न पत्र बनाने और केंद्र जैसे कार्यों की संवेदनशीलता को देखते हुए कैलेंडर जारी किया गया है।
4 परीक्षाओं के परिणाम एक माह में
चार परीक्षाओं के परिणाम एक महीने में जारी होंगे। इनमें अध्यापक भर्ती लेवल2, वनपाल भर्ती, वनरक्षक भर्ती और मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम बाकी है।
संशोधित परीक्षा कैलेंडर (समय सारणी) (RSMSSB Exam Calendar 2024)
क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | संभावित परीक्षा तिथि एवं माह |
1. | सूचना सहायक सीधी भर्ती 2023 | 21 जनवरी 2024 |
2. | संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | 3 फरवरी 2024 Morning |
3. | संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 2023 | 3 फरवरी 2024 Evening |
4. | कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | 4 फरवरी 2024 |
5. | कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | 11 फरवरी 2024 |
6. | संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | 3 मार्च 2024 |
7. | पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च–अप्रैल 2024 |
8. | सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
9. | उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
10. | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
11. | पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
12. | प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
13. | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 3rd (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
14. | कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
15. | पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
16. | जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च–अप्रैल 2024 |
17. | कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 | मार्च-अप्रैल 2024 |
इन 11 भर्तियों का सिर्फ महीना तय
11 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल में हो सकता है। इनमें पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती, सुपरवाइजर भर्ती, उपकारापाल भर्ती, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड भर्ती, पर्यवेक्षक महिला भर्ती, प्लाटून कमांडर भर्ती, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड तृतीय भर्ती, कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती, पटवारी भर्ती और जेईएन भर्ती शामिल है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्जाम कैलेंडर 2023-24
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैलेंडर 2023-24 कैसे डाउनलोड करें। आरएसएमएसएसबी एक्जाम कैलेंडर 202-24 कैसे चेक करें। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैलेंडर 2023 डाउनलोड करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। RSMSSB Exam Calendar 2023-24 डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस का पालन करना होगा।
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर “News & Notifications” सेक्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको RSMSSB Exam Calendar 2023-24 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे आपके सामने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैलेंडर वर्ष 2023-24 खुल जाएगा।
- इसके बाद आप इसमें सभी 17 भर्तियों की एग्जाम तिथि चेक कर सकते हैं।
- आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर के पीडीएफ का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
RSMSSB Exam Calendar 2023-24 Important Links
Release date | 5 September 2023 |
RSMSSB Exam Calendar 2023-24 PDF | Click Here |
RSSB Exam Calendar 2023-24 Download | Click Here |
Official Website | Click Here |