PM Modi on Mustard Oil Price: प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के बजट में कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए कई योजनाएं जारी की हैं। पिछले आठ से नौ वर्षों में मोदी सरकार ने कृषि बजट को करीब 5 गुणा कर दिया है। इससे किसान वर्ग के लोगो की आर्थिक स्थिति में सुधर हुआ है। अब ये कहा है की तिलहन की फसलों के उत्पादन को भी बढ़ाया जायेगा। हाल के समय में भारत के खाद्य तेलों की आपूर्ति दूसरे देशों से आयात पर निर्भर करती है। लेकिन अगर खाद्य तेलों का उत्पादन बढ़ा दिया जाए तो आयात कम करना पड़ेगा। अब खाद्य तेलों हद तक काम हो जायेंगे। देश में अपने ही देश में उत्पादन किया हुआ तेल इस्तेमाल किया जायेगा।
भारत करीब 1.5 लाख करोड़ रूपए का खाद्य तेल का आयात करता है. अगर तेल का उत्पादन बढ़ जाए तो आयात नहीं करना पड़ेगा। बल्कि भारत के किसान ही दूसरे देशों में खाद्य तेल का निर्यात करेंगे। इससे देश में तेल की कीमतें काम होगी। और लोगो को महंगाई से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Shree Anna Yojana: सरकार किसानों के लिए लाई श्री अन्न योजना, अब खानपान होगा और भी ज्यादा पौष्टिक
कृषि बजट को किया 5 गुणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले आठ से नौ वर्षों में कृषि बजट को 5 गुणा तक बढ़ा दिया है। 2014 से पहले कृषि बजट 25 हजार करोड़ रूपए से भी कम हुआ करता था। लेकिन इस सरकार ने लगातार कृषि के क्षेत्र में बजट को बढ़ाया है। और बजट को बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रूपए तक पहुंचा दिया है। इस दौरान कृषि से सम्बंधित विभिन्न योजनाएं चलाई है. किसानों को सब्सिडी दी जा रही है।
3000 से भी ज्यादा कृषि स्टार्टअप खोले हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में 3000 से भी ज्यादा कृषि स्टार्टअप खोले गए हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक भी कृषि स्टार्टअप नहीं था. लेकिन अब इनकी संख्या 3000 से भी ज्यादा हो गयी है. इससे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कृषि में नई नई तकनीकें विकसित की जा रही हैं. कृषि के क्षेत्र में सभी फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है।