Petrol Diesel Prices: देश के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। जी हां, देश में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें किसी भी वक्त घटाई जा सकती है ।देशभर में बीते 15 माह से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद तेल कम्पनियां ने अभी तक पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं कर रही है। इस साल राजस्थान, तेलंगाना, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कुछ दिन बाद तेल सस्ता होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर अभी तक सरकार द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
जानकारी के लिए आपको बता दे की भारत में पेट्रोल और डीज़ल के रेट में अंतिम बार 22 मई 2022 को बदलाव हुआ था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें $119.2 प्रति बैरल से गिरकर $67 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। वर्तमान में Crude Oil का प्राइस 83 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है, लेकिन घटी हुई इन क़ीमतों का लाभ अभी तक देश की आम जनता को नहीं मिल पाया। अब ऐसे में कयास लगाये जा रहे है कि आने वाले दिनों में राजस्थान, तेलंगाना, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में इन चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती है।
कहने को केंद्र सरकार ने 16 जून 2017 से तेल कम्पनियों को तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित करने की छूट दी थी, लेकिन बीते 15 महीनों की चुप्पी सरकार पर सवालिया निशान लगा रही है। पांच राज्यों में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 4 नवम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की। इससे पेट्रोल 6.35 और डीजल 12.66 रुपए प्रति लीटर के करीब सस्ता हो गया।
ऐसे सस्ता हुआ कच्चा तेल
महीना/साल | कच्चे तेल की कीमतें डॉलर में |
मई 2022 | $119.26 |
जुलाई 2022 | $101.18 |
सितम्बर 2022 | $81.48 |
जनवरी 2023 | $80.21 |
अप्रेल 2023 | $77.01 |
मई 2023 | $67.69 |
अगस्त 2023 | $83.00 |
(अगस्त 2013 में कच्चे तेल के दाम 139.95 डॉलर प्रति बैरल पहुंचे थे जो अब तक का रिकॉर्ड हाई है।)
7 साल में दुगुने हुए पेट्रोल डीजल के दाम
महीना | पेट्रोल ₹/लीटर | डीजल ₹/लीटर |
फरवरी 2016 | 62.31 | 48.19 |
जनवरी 2017 | 74.11 | 63.66 |
फरवरी 2018 | 75.89 | 68.52 |
फरवरी 2019 | 71.60 | 69.99 |
मार्च 2020 | 76.98 | 71.22 |
जनवरी 2021 | 91.98 | 84.03 |
अक्टूबर 2021 | 109.22 | 100 |
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
नई दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
रांची | 99.84 | 94.65 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |