Petrol-Diesel Price Today 03 November 2022: देश में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की जाती है. इसी क्रम में आज यानी 3 नवंबर (गुरुवार) को नये रेट जारी किये गये. आज जारी पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के मुताबिक किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया. जानकारी के लिए आपको बता दें की देश में पिछले कई महीनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. गौरतलब है की देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतिम बार 22 मई 2022 बदलाव किया गया था.
जानिए, आज का पेट्रोल डीजल का भाव क्या है?
IOCL पर प्रकाशित कीमतों के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल और डीजल का भाव इस प्रकार से रहा…
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
मुंबई | ₹106.31 | ₹94.27 |
दिल्ली | ₹96.72 | ₹89.62 |
चेन्नई | ₹102.63 | ₹94.24 |
कोलकाता | ₹106.03 | ₹92.76 |
बेंगलुरु | ₹101.94 | ₹87.89 |
लखनऊ | ₹96.57 | ₹89.76 |
नोएडा | ₹96.79 | ₹89.96 |
गुरुग्राम | ₹97.18 | ₹90.05 |
चंडीगढ़ | ₹96.20 | ₹84.26 |
पटना | ₹107.24 | ₹94.04 |
इसे भी पढ़े : LPG Cylinder Price : एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये हुआ सस्ता, ये है नये रेट
ऐसे पता करें SMS से आज के रेट
How to check diesel petrol price daily: पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं . इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.