PAN-Aadhaar Linking: पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया गया है। ऐसा नही करने पर आपको आधार-पैन कार्ड लिंक करने पर जुर्माना देना होगा। जी हाँ 29 मार्च 2022 को विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में CBDT ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि 31 मार्च 2022 के बाद आधार कार्ड और पैन कार्ड से लिंक करने के लिए 500 रुपये की पेनल्टी देनी होगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 30 जून 2022 तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं करता है तो उसे 500 रुपये की जगह अधिक जुर्माना देना होगा।
आधार लिंक पैन कार्ड लास्ट डेट
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। लेकिन अब आपको अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करने पर जुर्माना देना होगा। जानकारी के लिए आपको बता दे की नि:शुल्क आधार-पैन लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 थी।
30 जून तक लिंक करने पर 500 रुपये का जुर्माना रहेगा
CBDT की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि अगर टैक्सपेयर्स 30 जून 2022 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। अगर कोई व्यक्ति 30 जून तक अपने आधर को पैन से लिंक नहीं करता है तो उससे बाद में 500 रुपए से अधिक जुर्माना देना पड़ेगा, अत: आप सभी से अनुरोध है की इस महीने की 30 तारीख से पहले पैन-आधार को अवश्य लिंक करवा लें।
1 जुलाई से जुर्माना बढ़ेगा
ऐसे करदाता जो 1 जुलाई या उसके बाद अपना पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करेंगे उन्हें 500 रुपये की जगह 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह भुगतान चलान संख्या ITNS 280 के जरिए होगा।
पैन कार्ड हो जायेगा निष्क्रिय
बता दें, 31 मार्च 2023 तक अगर टैक्सपेयर्स आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं कर पाते हैं तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने का यह है आसान तरीका
सबसे पहले www.incometax.gov.in पर जाएं।
Quick लिंक सेक्शन में लिंक आधार ऑप्शन पर जाएं। जिस पर क्लिक करते ही एक नया विंडो खुल जाएगा।
अब अपने पैन, आधार के साथ नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी साझा करें।
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद ‘I Validate My Aadhaar Details’ ऑप्शन पर जाएं और Continue विकल्प पर क्लिक करें।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा। उसे सही-सही भरें और Validate पर क्लिक करें। इसके बाद पेनाल्टी का भुगतान करें। सभी प्रक्रिया पूरा होते ही आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
ऐसे चेक करें आधार-पैन लिंक का स्टेटस /Link Aadhaar Status
- आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर ‘लिंक आधार स्टेटस’ पर क्लिक करें।
- यहां आधार और पैन कार्ड का विवरण भरें।
- अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक हैं तो यहां पर वह दिखाई देगा।