नई रोशनी योजना 2023: इस योजना को अल्पसंख्यक महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास के लिए वर्ष 2012-13 में शुरू किया गया था। इस स्कीम को NGO, सिविल सोसाइटी और सरकारी संस्थाओं द्वारा देश भर में चलाया जा रहा है। Nai Roshni Scheme का उद्देश्य एक ही गांव में रहने वाले समुदायों के अल्पसंख्यक महिलाओं के बीच सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
Contents
Nai Roshni Scheme Details
योजना का नाम | नई रोशनी योजना |
विभाग | अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2013 में |
लाभार्थियों | अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित महिलाएं |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना |
लाभ | वित्तीय फर्म और प्रशिक्षण सुविधा |
श्रेणी | केंद्र सरकार की योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | nairoshni-moma.gov.in |
Nai Roshni Yojana के लाभ
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा नई रोशनी योजना 2023 को शुरू किया गया है।
- केंद्र सरकार द्वारा देश की सभी अल्पसंख्यक महिलाओं को इसके तहत लाभ दिया जायेगा।
- इस योजना के तहत देश की अल्पसंख्यक महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सहायता मिल सकेगी।
- Nai Roshni Scheme के माध्यम से भारत की अल्पसंख्यक महिलाओं का उत्थान हो सकेगा।
- इसके तहत अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा और नेतृत्व योग्य बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण सुविधाएं भी दी जाएगी।
- केंद्र सरकार की इस योजना के तहत नेतृत्व विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जायेगा जिसमें महिलाओं को ज्ञान, उपकरण और तकनीक प्रदान की जाएँगी।
- जीवन कौशल, आर्थिक अधिकारिता, स्वास्थ्य और स्वच्छता, डिजिटल इंडिया जैसे कई को भी इस योजना के तहत शामिल किया गया है।
नई रौशनी योजना की विशेषताएं
- योजना के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक गांव से एक बैच में केवल 25 महिलाओं को ही चयनित किया जायेगा।
- एक बैच की कुल 25 महिलाओं के 10% महिलाओं का 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- इस कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक गांव से अधिकतम 5 महिलाओं का चयन किया जायेगा।
- वर्ष 2016-17 में इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए 1,500 लाख रुपये का बजट आवंटन किया गया था। और लगभग 1,472 लाख रुपये व्यय किये गए थे।
- साल 2017-18 में नई रोशनी स्कीम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण हके लिए 1700 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था और इसमें से 1,519 लाख रुपये व्यय किये गए थे।
- 2018-19 में प्रशिक्षण के लिए 17 लाख रुपये आवंटित किए गए और 1,383 लाख रुपये का व्यय किया गया था।
- वर्ष 2019-20 में आवंटन की राशि को बढाकर 1,000 लाख रुपये कर दिया गया था और 710 लाख रुपये व्यय किये गए।
- 2020-21 में 600 लाख रुपये प्रशिक्षण हेतु आवंटित किए गए थे और 600 लाख रुपये की राशि व्यय की गयी थी।
- कुल मिलकर नई रोशनी स्कीम के तहत पिछले तीन वर्षों 2018-19 से 2020-21 में 26 करोड़ रुपए को मंजूर किया गया था।
- इसके तहत इन वर्षों में लगभग 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था।
Nai Roshni Scheme (Yojana) पात्रता
- इस योजना में 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की अल्पसंख्यक समुदाय से जुडी महिलाओं को शामिल किया जा सकेगा।
- महिला भारत की निवासी होनी चाहिए।
- देश की वही महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी जो अप्ल्संख्यक समुदाय से सम्बंधित हैं।
- संगठनों को पंजीकृत होना चाहिए। संगठन में कम से कम 3 प्रमुख प्रशिक्षण कर्मियों का होना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
नई रोशनी योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको नई रोशनी स्कीम में अपना पंजीकरण करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इस वेबसाइट पर विजिट करते ही आपके सामने website का homepage होगा।
- होमपेज पर आपको नीचे की ओर लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा यहाँ से आपको New User Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुन लेते हैं आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण का पेज (Registration page) ओपन हो जायेगा। यहाँ आपको जानकारियों को भरना होगा
- सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको generate otp code पर क्लिक करना होगा और नीचे दिए गए registration के बटन पर क्लिक करें।