मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2023: इस योजना की शुरुआत झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा की गयी थी। इसके माध्यम से राज्य सरकार किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के तहत सभी किसानों को 5000 रूपए प्रति एकड़ मिलेगा। ये प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार द्वारा उन सभी किसानों को दी जाएगी जिनके पास 5 एकड़ या उस से कम एकड़ की जमीन होगी ।
Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana
योजना का नाम | कृषि आशीर्वाद योजना |
राज्य | झारखंड |
किसने शुरू की | पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा |
उद्देश्य | किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड राज्य के किसान |
सहायता राशि | 5000 रूपए प्रति एकड़ जमीन पर |
आधिकारिक वेबसाइट | mmkay.jharkhand.gov.in |
झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है ताकि उन्हें कृषि करने में आर्थिक रूप से कोई समस्या न हो। इसका लाभ लघु व सीमान्त किसानों को मिलेगा। इस योजना के माध्यम से सभी किसान अपने कृषि कार्य के लिए जरुरत के सभी उपकरण ले सकेंगे। साथ ही उन्हें कृषि के अलावा किसी और आय के स्रोत के लिए भटकना नहीं होगा।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की पात्रता
इस योजना में लाभ लेने के लिए आप को इस मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में नाम होना चाहिए। इसके लिए आप को MMKAY में आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत कुछ निर्धारित पात्रता शर्तें हैं जिन्हे पूरा करने वाले ही योजना के अंतरगत आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन पात्रता शर्तों के बारे में।
- योजना में आवेदन करने के लिए ये आवश्यक है की आवेदन करने वाला व्यक्ति झारखंड का स्थायी / मूल निवासी होना चाहिए।
- Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के तहत आवेदन करने वाले के पास 5 एकड़ या उस से कम की जमीन होनी चाहिए। 5 एकड़ से ज्यादा की जमीन वाले किसान इस योजना के तहत लाभार्थी नहीं बन सकते।
- योजना के लिए आवेदन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज होने जरुरी हैं।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभ
- इस योजना से प्रतिवर्ष किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana में खरीफ फसल के लिए ही आवेदन किया जा सकता है।
- योजना के तहत 5000 रूपए प्रति एकड़ जमीन जो कृषि योग्य हो , के हिसाब से आर्थिक सहयोग राशि किसानों को प्रदान की जाएगी।
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में उन सभी किसानों को लाभ मिलेगा जिनके पास 5 एकड़ या उस से कम की जमीन हो।
- इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहयोग की राशि किसानों के बैंक खाते में डॉयरेक्ट डाली जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से सरकार झारखण्ड के पात्र किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनकी दुगनी आय होने से किसान भाई अपनी कृषि जारी रख सकेंगे।
- इस से राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।
झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (mmkay.jharkhand.gov.in) पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर दिए गए सर्च बार पर क्लिक करें फिर आपके सामने Beneficiary/Farmer का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सबसे पहले आप यहाँ अपने जिले का नाम, आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करके आप सबमिट पर क्लिक कर सकते हैं।
- इस के बाद आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप को योजना तहत सभी लाभार्थियों की सूची मिल जाएगी।
- अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।