Ladli Behna Yojana Apply MP : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने नर्मदा जयंती अवसर के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए पेंशन का प्रावधान है। सबसे बड़ी बात ये है कि 5 मार्च से लाड़ली बहना योजना आवेदन शुरू हो जायेंगे। इसके लिए आने वाली 5 मार्च को भोपाल में एक बड़ा कार्यकर्म मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यकर्म में महिलाएं भी शामिल होंगी। योजना से जुडी अन्य जानकारियों के लिए खबर को पूरा पढ़ें।
यह भी पढ़ें :
PM Kisan 13 Kist : किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी 27 फरवरी को जारी करेंगे 13वीं किस्त के 2000 रूपये
Ladli Behna Yojana Pension: लाड़ली बहना योजना के तहत करीब 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की पेंशन वितरित की जाएगी। ये योजना शहरी तथा ग्रामीण सभी इलाकों की महिलाओं के लिए लागु होगी। इसमें हर वर्ग की महिलाएं शामिल है. पेंशन की राशि हर महीने की 10 तारीख ो महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Ladli Behna Yojana Eligibility: योजना की शर्तें
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला के नाम 5 एकड़ से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए।
- महिला की सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में शहरी तथा ग्रामीण दोनों इलाकों की महिलाएं शामिल है।
- सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति सभी वर्गों की महिलाएं लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती है.
- यह भी पढ़ें : Agniveer Scheme : अग्निवीर योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, युवाओं के हित में फैसला आने की उम्मीद
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
Ladli Behna Yojana Apply Form: इस योजना का आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी है.
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए। इसके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा।
- पैन कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से कोई एक जरूरी है।
- महिला का आय प्रमाण पत्र देना होगा। महिला की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं हो सकती।
- योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिला का पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए।
फॉर्म कैसे भरें ?
Ladli Behna Yojana Form: लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरने के लिए 5 मार्च से प्रदेश के हर गांव में अभियान चलाया जाएगा। सभी महिलाओं से फॉर्म भरवाने के बाद इनको ऑनलाइन अपलोड किया जायेगा।योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री 5 मार्च को भोपाल में एक बड़ा कार्यकर्म आयोजित करके करेंगे।
कब मिलनी शुरू होगी पेंशन ?
Ladli Behna Yojana Online apply: मार्च अप्रैल महीने में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरे जायेंगे। इसके बाद इनको चेक करके ऑनलाइन अपडेट किया जायेगा। और जानकारी के मुताबित जून महीने की 10 तारीख से महिलाओं को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : Micro Irrigation: हरियाणा सरकार ने जारी किये 6598 करोड़ रूपए, 2.5 लाख एकड़ में लागू होगी माइक्रो सिंचाई योजना