MP Budget 2023 Live: आज मध्यप्रदेश की विधान सभा में वित्तवर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा प्रदेश का वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रहे हैं। इस बार के बजट से गरीब और माध्यम वर्ग के लोगो को काफी अधिक उमीदें हैं।

MP Budget 2023 Live in Hindi :इस बार मध्यप्रदेश में पेपर लेस यानि कि डिजिटल बजट पेश किया जा रहा हैं। उन्नत, आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्धशाली प्रदेश को समर्पित होगा पेपरलेस बजट-2023-24.
MP Budget 2023 Live Updates: बजट की महत्वपूर्ण घोषणाएं
- सीएम राइज स्कूलों ( CM Rise Schools) के लिए जारी किये 3230 करोड़ रूपए .
- नारी कल्याण के लिए 1,02,976 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
- मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत इसके तहत 12 वीं कक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली 5000 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
- मध्यप्रदेश सरकार ने 25 चिकित्सा महाविद्यालयों को क्रियाशील बनाने के लिए 400 करोड़ रूपए जारी किये हैं। इससे प्रदेश में स्वस्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकेगा।
- भोपाल इंदौर मेट्रो के लिए जारी िये 710 करोड़ रूपए।
- महिला स्वसहायता योजना को मिले 660 करोड़ रूपए।
- इंदौर पीथमपुर इकोनामीक कारिडोर बनाने की हुई है घोषणा।
- मिल्लेट्स मिशन (Millets Mission )योजना को आवंटित 1000 करोड़ रूपए।
- लाडली लक्ष्मी योजना ( Ladli Lakshmi Yojana )को मिले 929 करोड़ रूपए।
- अगले 2 सालों में 17 हजार अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।
- किसानों के कल्याण के लिए जारी किये 3200 करोड़ रूपए
महिलाओं के लिए क्या कुछ है बजट में ?
- नारी कल्याण के लिए 1,02,976 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
- मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत इसके तहत 12 वीं कक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली 5000 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
- लाडली लक्ष्मी योजना ( Ladli Lakshmi Yojana )को मिले 929 करोड़ रूपए।

चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 400 करोड़ रूपए
मध्यप्रदेश सरकार ने 25 चिकित्सा महाविद्यालयों को क्रियाशील बनाने के लिए 400 करोड़ रूपए जारी किये हैं। इससे प्रदेश में स्वस्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकेगा।
लाड़ली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रूपए आवंटित
Ladli Behna Yojana :लाड़ली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सरकार का ये फैसला महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने में सक्षम होंगी। इस लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के खातों में प्रति माह 1000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।