Share Market Today 30 December 2022: साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स 195 अंकों की बढ़त के साथ 61329 पर और निफ्टी 68 अंकों के उछाल के साथ 18259 के स्तर पर खुला। जबकि बैंक निफ्टी आज 150 अंकों की तेजी के साथ 43401 पर ओपन हुआ।
खबर लिखे जाने तक Nifty 50 में शुरुआती तेज़ी के बाद गिरावट देखने को मिल रही हाई और बाजार महज़ 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 18195 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि Bank Nifty फिलहाल 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 43060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 0.09 फ़ीसदी की बाढ़ के साथ 61190 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
# ये है आज निफ्टी के टॉप 10 गेनर और टॉप लूजर शेयर
Top Gainers | Top Losers |
Bajaj Finserv | Nykaa |
Bajaj Finance | Zomato |
IOCL | Eicher Motors |
Sail | SBI Life Insurance |
Adani Green Energy | ICICI Bank |
ONGC | Bandhan Bank |
NMDC | Cipla |
Titan | Bharti Airtel |
PNB | Apollo Hospitals |
Bajaj Auto | Pidilite Industries |
ग्लोबल मार्केट में तेजी
इससे पहले कल गुरुवार को वैश्विक बाजार भी ज़ोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones की बात करें तो कल बाजार क़रीब 345 अंक की बढ़त के साथ 33220 पर बंद हुआ। जबकि Nasdaq में 264 अंक की बढ़त के साथ क़रीब 10478 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं S&P 500 में 66 अंक (1.75%) की बढ़त के साथ 3849 पर बंद हुआ।
जापान का Nikkei 225 आज 0.76 फीसदी की तेजी के साथ करीब 26113 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। जबकि कोरिया के KOSPI में कल करीब 1.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई ।