भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत की गई है, योजना को महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना को 1 अप्रैल 2023 से शुरू किया गया है, इसके योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं के बचत पर ज्यादा ब्याज देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। योजना की वैधता सिर्फ 2 साल है, इसमें महिलाओं की अपनी सेविंग पर 7.5 % ब्याज दिया जाता है ।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है?
इस योजना को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, इसमें 2 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं, जिन पर 7.50% की ब्याज दर से ब्याज मिलेगा। इस अकाउंट में आपका 2 साल तक पैसा जमा रहेगा और 2 साल बाद आपकी पूरी जमा और ब्याज को जोड़कर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि योजना की वैधता 31 मार्च 2025 तक है ।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को उनकी सेविंग पर ज्यादा ब्याज देकर बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के वाली महिला सिर्फ भारत की मूल निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य कोई भी पात्रता नहीं रखी गई है ।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना से कितना पैसा मिलेगा?
इस टेबल के माध्यम से आपको बताया गया है कि महिलाओं के कितनी राशि जमा करने पर अंत में कितनी ब्याज दर से पैसा मिलेगा..
जमा राशि | समय | ब्याज दर (% में) | ब्याज दर |
1,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 1,160 रुपये |
2,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 2,320 रुपये |
3,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 3,481 रुपये |
5,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 5,801 रुपये |
10,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 11,606 रुपये |
20,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 23,204 रुपये |
50,000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 58,011 रुपये |
1,00000 रुपये | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 11,6022 रुपये |
2,00000 | 2 साल बाद | 7.5 प्रतिशत | 2,32,044 रुपये |
महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें?
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क करके खाता खुलवा सकती हैं। इसके लिए आपको फॉर्म भरकर वहीं जमा कराना होगा। आपको पोस्ट ऑफिस से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। देश के 1.59 लाख डाकघरों में इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अब देश की महिलाएं आसानी से ऑफलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकती हैं ।