LIC Jeevan Saral Plan: भारत में हमेशा से ही बीमा मार्किट (India Insurance Market) में भारतीय जीवन बीमा निगम का बोलबाला रहा है। जिसका अहम् कारण है उनका बनाया गया सालों का विश्वास। LIC जरूरत के अनुसार तरह तरह की पॉलिसी प्रदान करती है।
जो व्यक्ति सेवानिवृति या नियमित आय की योजना बनाना चाहते है, वे LIC की जीवन सरल पॉलिसी (LIC Jeevan Saral Plan) ले सकते हैं। इसमें आपको बीमा के साथ साथ वार्षिक आय का बेनिफिट भी मिलता है। हालाँकि, इस LIC जीवन सरल पालिसी का लाभ हर कोई नहीं उठा सकता। इसका लाभ उठाने के लिए आपको कुछ मापदंड़ों को पूरा करना होगा। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
LIC जीवन सरल पॉलिसी आपको एक तरह की निश्चित आय दे सकती है। जी हा, आप इस योजना से साल, 6 महीने और 3 महीने के तहत भी पेंशन ले सकते हैं। जिसके लिए आपके पास कई सारे भुगतान के विकल्प है।
LIC Jeevan Saral Plan के मापदण्ड
LIC Jeevan Saral Plan: भारत के नागरिक जिनकी आयु 40 से 80 वर्ष है, वे इस योजना में निवेश कर सकते हैं। यह नीति IRDA के निर्देशों के तहत बनाई गई है। इस पॉलिसी को आप LICIndia.in वेबसाइट से ले सकते हैं। आप इस पॉलिसी को offline भी ख़रीद सकते हैं। इस पॉलिसी से आप 1 साल, 6 महीने और 3 महीने के तहत अपनी पेंशन ले सकते हैं।
ऐसे करें प्रीमियम का भुगतान
यदि आप इस योजना में 10 लाख रुपए का निवेश करते है तो आपको पॉलिसी के तहत 52000 रुपए की वार्षिक पेंशन का बेनिफिट मिलेगा। या फिर आप इसमें 12000 रुपए तक मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
हालाँकि पालिसी के तहत आपको अपना मेडिकल टेस्ट करवाना होगा। आपको इस पालिसी के लिए दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे जिनकी पॉलिसी जारी करने से पहले जांच भी की जाएगी।
इसे भी पढ़े : LIC Jeevan Akshay Policy: LIC यह पॉलिसी खरीदेंगे तो दूर होगी आपकी पेंशन की टेंशन