LIC कन्यादान पॉलिसी 2023: सरकार देश की लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू करती है। उसी प्रकार LIC ने बेटियों के सुरक्षित भविष्य और उनकी शिक्षा व शादी के लिए पैसे को बचाने के लिए एक नयी पॉलिसी को शुरू किया है जिसका नाम LIC कन्यादान पॉलिसी 2023 है, इस पॉलिसी के तहत देश का कोई भी नागरिक अपनी बेटी की शिक्षा व शादी के लिए पैसे इन्वेस्ट कर सकते है ताकि भविष्य में वह इन पैसे को निकाल कर अपनी बेटी की शिक्षा या शादी में लगा सके।
LIC कन्यादान पॉलिसी 2023 क्या है?
इस पॉलिसी को बीमा कंपनी द्वारा शुरू किया गया है। इसमें आप 13 से 25 साल तक निवेश कर सकते है। योजना के अंतर्गत नागरिक को हर रोज 121 रुपये बचाकर महीने में 3600 रूपये का प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस प्रीमियम का भुगतान नागरिकों को केवल 22 साल तक करना होगा, जिसके बाद 25 साल पूरे होने के पश्चात आपको 27 लाख रुपये दिए जायेंगे। LIC Kanyadan Policy के अंतर्गत आपको अपनी चुनी गयी टर्म के मुताबित 3 साल कम तक प्रीमियम भरना होगा। इसके तहत कोई भी नागरिक 1 लाख तक का बीमा ले सकेगा।
LIC Kanyadan Policy Scheme 2023 Details
पॉलिसी का नाम | एलआईसी कन्यादान पॉलिसी |
किसने शुरू की | LIC जीवन बीमा कंपनी |
पॉलिसी की अवधि | 13 से 25 साल तक |
मेचोरिटी राशि | 27 लाख रुपये |
उद्देश्य | बेटी की शिक्षा व शादी के लिए पैसे इन्वेस्ट करने हेतु सहायता करना |
लाभ लेने वाले | देश की सभी बेटियाँ |
ऑफिसियल वेबसाइट | licindia.in |
LIC कन्यादान पॉलिसी का उद्देश्य
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी शुरू करने का उद्देश्य केवल बेटियों की शिक्षा व शादी हेतु पैसे को जमा करना है, ताकि उन्हें सही समय में पैसों के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े। ताकि वह भविष्य में अपनी बेटी की आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल हो सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी भी ना हो पाए ।
पॉलिसी के बारे में अन्य जानकारी
- पॉलिसीधारक को 15 दिन का फ्री लुक पीरियड दिया जाता है यह फ्री लुक पीरियड पालिसी शुरू होने की तारीख से प्रदान किया जाता है। अगर पॉलिसीधारक पॉलिसी के नियम व शर्तो से संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी दे बाहर निकल सकता है।
- LIC कन्यादान पॉलिसी के तहत 30 दिन का ग्रेस पीरियड सालाना, क्वाटर्ली भुगतान की स्थिति में प्रदान किया जाता है। महीने की भुगतान स्थिति में 15 दिन का ग्रेस पीरियड प्रदान किया जाता है। बता दें, ग्रेस पीरियड के समय पोलकी धारक से किसी तरह की लेट फीस की वसूली नहीं की जाती।
- यदि पॉलिसीधारक ग्रेस पीरियड की एक्सपायरी डेट से पहले प्रीमियम का भुगतान नहीं करता तो ऐसे में उसकी पॉलिसी बीमा कंपनी द्वारा टर्मिनेट कर दी जाती है।
- 3 साल का प्रीमियम का भुगतान करने के पश्चात ही पॉलिसीधारक को पॉलिसी सर्रेंडर करने की अनुमति दी जाती है।
- अगर कोई पॉलिसी धारक पॉलिसी शुरू होने से पहले 12 महीने के भीतर आत्महत्या कर लेता है तो उसे पॉलिसी का कोई लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।
LIC कन्यादान पॉलिसी 2023 के लाभ एवं विषेशताएं
- इस पॉलिसी के अंतर्गत कोई भी नागरिक अपनी आय के अनुसार पॉलिसी को खरीद सकता है।
- पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक की मृत्यु के पश्चात कंपनी द्वारा 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- यदि बीमा धारक का एक्सीडेंट हुआ होगा और एक्सीडेंट होने के कारण उसकी मृत्यु हुई होगी तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी।
- हर साल LIC कंपनी बीमाधारक को बोनस का लाभ भी प्रदान करवाएगी।
- मेच्योरिटी पीरियड के 3 साल पहले का लाइफ रिस्क कवर को पॉलिसी के तहत प्रदान किया जायेगा।
- यदि किसी पॉलिसीधारक की पॉलिसी के बाद मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को इस पॉलिसी में प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
- इसमें पॉलिसीधारक के परिवार को हर साल LIC कंपनी द्वारा 1 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे और पॉलिसी के 25 साल की अवधि पूरी होने के पश्चात पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।
- बेटी की शादी से सम्बंधित सभी आर्थिक समस्याओं का समाधान इस पॉलिसी में इन्वेस्ट के माध्यम से पूरा हो सकेगा।
- इस पॉलिसी में अगर कोई व्यक्ति रोज 75 रुपये की राशि जमा करता है तो 25 साल पूरे होने के बाद 14 लाख रुपये तक प्रदान किये जाते है।
- इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति 251 रुपये प्रतिदिन जमा करता है तो 25 साल बाद उसे 51 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- अगर किसी बीमाधारक की मृत्यु 25 साल होने के बीच में ही हो जाती है तो ऐसे में बीमा राशि का 10% हर साल उसके परिवार को दिया जायेगा।
LIC कन्यादान पॉलिसी 2023 पात्रता
अगर आप भी LIC कन्यादान पॉलिसी स्कीम से मिलने वाला लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको इसकी पात्रता का पता होना बहुत जरुरी है। आज हम आपको योजना से जुडी पात्रता के बारे में बताने जा रहे है आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़े।
- योजना के तहत आयु सीमा 18 से 50 साल होनी चाहिए।
- लड़की के पिता ही LIC कन्यादान पॉलिसी को शुरू कर सकते है।
- पॉलिसी खरीदने के लिए बेटी की उम्र 1 साल होनी चाहिए।
- योजना के तहत 13 से लेकर 25 साल तक की पॉलिसी शुरू की जा सकती है।
- LIC कन्यादान पॉलिसी की अवधि प्रीमियम भुगतान की अवधि से 3 साल तक ज्यादा है। अगर पॉलिसी की अवधि 15 वर्ष है तो पॉलिसी करने वाले लोगों को केवल 12 साल का प्रीमियम भरना होगा।
LIC Kanyadan Policy 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड | पासपोर्ट साइज फोटो | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
जन्म प्रमाणपत्र | पते का सबूत | पासपोर्ट साइज फोटो |
योजना के प्रस्ताव का विवधता भरा हुआ फॉर्म और सिग्नेचर किया हुआ फॉर्म | पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या कैश | जन्म प्रमाणपत्र |
LIC कन्यादान पॉलिसी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- पॉलिसी खरीदने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी LIC ऑफिस या LIC एजेंट से संपर्क करना होगा।
- जिसके बाद आपको वहाँ जाकर पॉलिसी में इन्वेस्ट करने के लिए एजेंट को जानकारी देनी होगी।
- अब एजेंट आपको LIC कन्यादान पॉलिसी के टर्म बताएगा और आपको अपनी आय के अनुसार उसे चुनना होगा।
- इसके बाद आपको LIC एजेंट को अपनी सभी जानकारी और दस्तावेज देने होंगे, जिसके बाद वह आपका फॉर्म भर देंगे।
- जिसके बाद आप एलआईसी कन्यादान पॉलिसी योजना 2023 से जुड़ सकते है।
- योजना से जुडी और अधिक जानकारी जानने के लिए आप LIC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।