बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना 2023: खेती करने वाले किसानों की फसल ज्यादा बारिश की वजह से ख़राब हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और काफी नुकसान झेलना पड़ता है। बिहार सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए किसानों के लिए एक योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम कृषि इनपुट अनुदान योजना है। यह स्कीम किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाली है। योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को सरकार द्वारा साल में 13,500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी ।
कृषि इनपुट अनुदान योजना 2023 का उद्देश्य
राज्य के वह किसान जो अपनी खेती पर ही निर्भर रहते है कई बार प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल खराब हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। किसानो की इन सभी समस्या को देखते हुए कृषि इनपुट अनुदान स्कीम को शुरू किया गया है। जिसके तहत उन्हें मदद राशि दी जाएगी जो उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी ।
Krishi Input Anudan Yojana Details
योजना का नाम | कृषि इनपुट अनुदान योजना |
राज्य | बिहार |
किसने शुरू की | बिहार सरकार ने |
लाभार्थी | बिहार राज्य के किसान |
उद्देश्य | राज्य के किसानों को फसलों की बर्बादी के लिए मदद राशि प्रदान करना |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन माध्यम |
ऑफिसियल वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के लाभ
- बिहार राज्य का किसान ही इस स्कीम का लाभ ले सकता है।
- किसानों के लिए 1000 रुपये की अनुदान राशि रखी गयी है।
- अनुदान राशि 2 हेक्टर जमीन वाले किसानों को दी जाएगी।
- सिंचाई भूमि हेतु साल की 13,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
योजना में आवेदन हेतु पात्रता
- आवेदक किसान बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास खेती करने योग्य जमीन होना अनिवार्य है।
- यदि आपके पास जमीन के कागजाद होंगे तभी आप योजना का लाभ ले सकेंगे।
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
पहचान पत्र | आधार कार्ड | भूमि के कागजाद |
बैंक खाता नंबर | मोबाइल नंबर | पासपोर्ट साइज फोटो |
बैंक पास बुक | मूल निवास प्रमाण पत्र | घोषणा पत्र |
बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले आप बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (dbtagriculture.bihar.gov.in) पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर जाकर कृषि इनपुट अनुदान योजना के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना है और बाद में आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भरें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद आवेदक के फोन में एक OTP प्राप्त होगा उसे भरने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।