बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन: किसानो की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाएं चला रही हैं। भारत प्राचीनकाल से एक कृषि प्रधान देश रहा है। लेकिन आज के आधुनिक युग में लोग कृषि से दूर भाग रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है कि किसानों की उपज साल दर साल घाट रही है। बदलती हुई जलवायु के कारण बेमौसमी बारिश पड़ रहा है। फसलें खराब हो जाती है।
Tubewell Subsidy: भारत की अधिकतर कृषि योग्य भूमि में सिंचाई की उत्तम व्यवस्था नहीं है। सिंचाई को ही सुदृढ़ बनाने के लिए झारखण्ड की सरकार ने किसानों को नलकूप प्रदान करने की घोषणा की है। यानि कि इस बार के बजट में झारखण्ड सरकार ने 1 लाख किसानों के खेतों में नलकूप बनाने की घोषणा की है। इससे लाखो किसान समय पर सिंचाई करके अपनी फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं.
क्या है बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन?
इस योजना का नाम है बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन। मानना है कि खेतों में नलकूप लगाने से किसान समय पर फसलों की सिंचाई करके उत्पादन बढ़ सकते हैं. झारखण्ड के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने बताया कि किसानों को मनरेगा और बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन योजना के तहत नलकूप की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. प्रदेश के एक लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा।
इसके अलावा सौर ऊर्जा युक्त सिंचाई तथा डीप बोरिंग के लिए भी योजना शुरू की जाएगी।
झारखण्ड की सरकार ने 2023 के बजट में कृषि के क्षेत्र के लिए 4627 करोड़ रूपए का बजट पास किया है. इसमें से सिंचाई के उत्थान के लिए 1964 करोड़ रूपए का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : (PMJJBY) प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2023, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन