Indian Hotels : भारतीय होटल इंडस्ट्री अब पटरी पर आ रही है। दिसंबर 2022 में ख़त्म हुई तिमाही में रिकॉर्ड 383 करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया है। इतना बड़ा उछाल छुटियाँ मनाने वाले पर्यटक और व्यवसाय के लिए आये लोगों के कारण है। मार्च 2020 से होटल इंडस्ट्री में मंदी आयी हुई थी। क्योंकि कोरोना के कारण बाहर जाने पर प्रतिबन्ध लगे हुए थे। गैर जरूरी कामों के लिए बाहर जाने पर पूरा प्रतिबन्ध था।
अब आया एकदम से उछाल
लेकिन जैसे ही सरकार ने प्रतिबन्ध हटाए तो धीरे धीरे लोग भी घूमने के लिए बाहर निकलने लगे हैं। अब तो लोगों का कोरोना का दर भी लगभग ख़त्म हो गया है। कोरोना काल में निजी कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम ( work from home ) के तहत ही काम किया था। ये कंपनियां भी अब वर्क फ्रॉम ऑफिस कल्चर को फिर से अपना रही हैं। दिसंबर 2021 वाली तिमाही में जहा 760 मिलियन रूपए का कारोबार हुआ था वो दिसंबर 2022 में बढ़कर 3.83 बिलियन रूपए तक पहुँच गया है। जोकि एक वर्ष पहले की तिमाही के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है। होटलों में 7 प्रतिशत से ज्यादा कमरे अब फुल रह रहे हैं।
2023 में भी रहेगी तेजी !
वर्ष 2023 में भी इंडियन होटल इंडस्ट्री में तेजी रहने वाली है। इसका कारण है इस साल भारत में होने वाले विश्वकप और अन्य कार्यकर्म। 2023 में भारत में हॉकी विश्वकप तो हो ही चूका है। इसके अलावा इस बार क्रिकेट विश्वकप भी भारत में होना तय है। ICC Cricket World Cup 2023 अक्टूबर और नवंबर के महीने में होगा।