Rajasthan Weather Update Today : मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है, इस अपडेट के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कल यानी 16 दिसंबर से राज्य के कुछ जिलों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। हालांकि बारिश होने के आसार नहीं है । राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी एक हफ़्ते मौसम शुष्क बना रहेगा। जिस वजह से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।
23-24 दिसम्बर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिलेगी । जबकि राजस्थान में 23-24 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
तीन संभागों में घने कोहरे के आसार
राजस्थान के कई ज़िलों में फ़िलहाल कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य में सुबह के समय अनेक ज़िलों में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में आगामी 2-3 दिनों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
सीकर का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर से सीकर के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। गुरुवार को फतेहपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को प्रदेश के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। सीकर में हवाएं थमने और बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव आ गया है।
