IFFCO NANO DAP : केंद्र सरकार लगतार किसानों के लागत मूल्य को काम करने में लगी रहती है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहयोग मिलगा। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने IFFCO नैनो DAP के प्रयोग को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। 500 ml की नैनो DAP की एक बोतल मात्र 600 रूपए में मिलेगी। ये 500 ml की बोतल एक एकड़ में काम आएगी। यानि कि जहा 50 DAP की जरूरत पड़ती थी वो काम अब 500 ml में हो जायेगा।
यह भी पढ़ें : Shree Anna Yojana: सरकार किसानों के लिए लाई श्री अन्न योजना, अब खानपान होगा और भी ज्यादा पौष्टिक
IFFCO NANO DAP: क्या है इफको की नैनो DAP ?
NANO DAP FERTILIZER : नैनो DAP एक ऐसा उर्वरक है जो खेती के लिए जमीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ता है। भारत में किसान खेती की पैदावार को बढ़ाने के लिए उर्वरकों का बहुत अधिक इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा उर्वरकों का इस्तेमाल करने से किसानों का लागत मूल्य बढ़ जाता है। अब तक किसान प्रति एकड़ 50 किलोग्राम DAP का बैग इस्तेमाल करते थे। ये DAP दानेदार होती थी। और इसका छिड़काव किया जाता है। इससे खाद का पूर्ण रूप से फायदा नहीं लिया जा रहा था। अब इफको और कोरोमंडल इंटरनेशनल ( Coromandal International) नाम की संस्था ने मिलकर नैनो DAP बनाई है। इससे अब 50 किलोग्राम DAP की बजाए मात्र 500 ml तरल DAP ही डालनी पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
4000 की जगह लगेंगे सिर्फ 600 रूपए, सरकार को नहीं देनी पड़ेगी सब्सिडी
IFFCO NANO DAP PRICE : अब तक तो DAP का बैग इस्तेमाल हो रहा है उसकी कीमत 4000 रूपए प्रति बैग है। इस पर सरकार को सब्सिडी देनी पड़ती है। बाद किसानों को 1350 रूपए प्रति बैग मिलता है। इससे अगर सरकार सब्सिडी नहीं देती है तो भी नैनो DAP कीमत में आधे से भी कम में पड़ेगी। इससे सरकार और किसान दोनों का पैसा बचेगा। इससे उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल में भी कटौती आएगी।
नैनो DAP का निर्यात भी होगा
IFFCO NANO DAP MANUFACTURING IN INDIA : इतना ही नहीं सरकार नैनो DAP का निर्यात करके भी पैसा कमाने की तैयारी में है। भारत सरकार कई देशों को इसके सैंपल भेजे हैं। ब्राजील ने तो नैनो DAP को मंजूरी भी दे दी है। जल्द ही इसका निर्यात शुरू हो जायेगा। इसके अलावा सरकार अन्य उर्वरकों के भी नैनो मॉडल बनाएगी। जैसे कि नैनो पोटाश, नैनो जिंक, नैनो कॉपर इत्यादि।