ICAR New Wheat Variety : भारतीय कृषि अनुसंधन परिषद् (Indian Council of Agricultural Research) ने गेंहू की एक नई किस्म तैयार की है। इससे किसान गेंहू की फसल की कटाई मार्च महीने से पहले ही कर सकते हैं। इससे देश भर के किसानों को फायदा होने वाला है। दूसरी बात ये भी है कि इस किस्म से किसान प्रति एकड़ अधिक उत्पादन भी प्राप्त करेंगे। सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए नए नए बीज और खाद का अविष्कार कर रही है।
यह भी पढ़ें : ICAR: किसानों के काम की खबर, गेहूं की फसल को भीषण गर्मी से बचाने के लिए करें ये उपाय, नहीं होगा नुकसान
गेंहू की फसल उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बोई जाती है. गेंहू एक रबी सीजन में बोई जाने वाली फसल है। इसकी बुआई अक्टूबर और नवंबर महीने में की जाती है। तथा गेंहू की कटाई अधिकतर अप्रैल महीने में होती है। ये फसल ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर सकती। इसलिए मार्च और अप्रैल के महीनो में गर्मी बढ़ने से फसल खराब होने का दर बना रहता है। इसी को बचाने के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के वैज्ञानिकों में एक नई किस्म की खोज की है।
ICAR New Wheat Variety: क्या खासियत है HD 3385 की ?
गेंहू की इस नई किस्म का नाम है HD 3385. इसकी खासियत ये है कि ये बीज मार्च महीने में पककर तैयार हो जायेगा। इससे गेंहू की कटाई मार्च महीने में भी कर सकते हैं। और HD 3385 किस्म का प्रति एकड़ उत्पादन भी अधिक है। HD 3385 से किसान 60-70 मन प्रति एकड़ तक का उत्पादन आराम से पा सकते हैं। इसमें पानी की खपत भी काम होगी। इसका प्रचार सरकार बीट द हीट (Beat the Heat) नाम से कर रही है.
भारत में गेंहू की खेती हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्रा प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों में की जाती है।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट का बड़ा फैसला: खाद्यान्नों की 100 प्रतिशत पैकिंग जूट बैग में अनिवार्य, 40 लाख जूट किसानों को होगा फायदा