हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना 2023: हरियाणा सरकार द्वारा समय समय पर राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाती है। इसी प्रकार एक योजना के माध्यम से राज्य में आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर हो रखे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत अब से ठेकेदारी जैसी प्रथा को खत्म करके राज्य में भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा ।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना 2023 क्या है?
राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी द्वारा राज्य में आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर हो रखे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 1 नवंबर 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल का आरम्भ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से वह सभी भर्ती की नियुक्तियाँ ऑनलाइन की जाएँगी जो पहले आउटसोर्सिंग नीतियों के तहत की जाती थी, जिससे ऑनलाइन आवेदन से नियुक्तियाँ पारदर्शी तरीके से की जा सकेगी। इससे योग्य एवं पात्र उम्मीदवारों को पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मौका मिल सकेगा।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Yojana 2023 Details
योजना का नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम |
किसने शुरुआत की | मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी ने |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के नागरिक |
योजना का उद्देश्य | आउटसोर्सिंग नियुक्तियों को ऑनलाइन माध्यम से करके पारदर्शिता लाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | hkrnl.itiharyana.gov.in |
कौशल रोजगार निगम योजना 2023 का उद्देश्य
हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की दरों में कमी लेकर जरुरतमंद व रोजगार की तालाश में भटक रहे नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, इसके लिए आउटसोर्सिंग से होने वाली नियुक्तियों को सरकार ऑनलाइन माध्यम करवाया जाएगा, जिससे राज्य में वह कर्मचारी जो बरोजगार नागरिकों को कम पैसों में रोजगार देकर अपना काम करवाते हैं और ठेकेदारी जैसे कामों को बढ़ावा देते हैं ऐसे सभी कर्मियों पर लगाम लगाईं जा सकेगी, जिसके लिए सरकार बोरजगार नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से उनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर उन्हें उनकी रुची अनुसार प्रशिक्षण देने के साथ योग्यता अनुसार रोजगार का लाभ प्रदान करेगी।
कौशल रोजगार निगम 2023 के लाभ एवं विषेशताएँ
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी द्वारा राज्य में आउटसोर्सिंग भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की गई है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य में आउटगोइंग नीतियों के तहत की जाने वाली भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- इससे राज्य के पात्र एवं योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
- सरकार द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत युवाओं का चयन कॉन्ट्रैक्ट अपॉइंटमेंट के अंतर्गत उनकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- इसके लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान करने के लिए स्किल डेडेवलोपमेन्ट टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा।
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अनुबंधन के आधार पर चयनित नागरिकों को Empolyees Provident Fund या Employee State Insurance की सुविधा का भी लाभ दिया जाएगा।
- राज्य के बैरोजगार युवाओं को सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में उनकी रुची अनुसार वह जिस भी क्षेत्र में रूचि रखते हैं उन्हें उसमे प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।
- राज्य में ठेकेदारी जैसी प्रथा पर लगाम लगाईं जा सकेगी, और अनुबंधन पर कमा करने वाले कर्मचारियों को शोषण से बचाया जा सकेगा।
- सरकार की इस योजना से राज्य में बेरोजगारी की दरों को कम किया जा सकेगा।
- इससे राज्य में आउटसोर्सिंग भर्तियों में हो रहे फ्रॉड या भ्रष्टाचार को रोका जा सकेगा और अधिक पारदर्शिता के साथ केवल योग्य उम्मेदवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना 2023 पात्रता
- Haryana Kaushal Rojgar Nigam में आवेदन करने वाले नागरिक राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए, जिसके लिए उनके पास राज्य का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- योजना में राज्य के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के वह युवा जो पूरी तरह से बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं वह सभी आवेदन के पात्र होंगे।
- राज्य के सभी वर्ग (सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग) के युवा योजना में आवेदन कर सकेंगे।
योजना में आवेदन हेतु क्या क्या दस्तावेज चाहिए?
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- वैध ईमेल आईडी
हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना में आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक हरयाणा सरकार के कौशल रोजगार निगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको सक्षम युवा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको प्रोसेस के दौरान जॉब का प्रकार सरकारी या प्राइवेट का चयन करना होगा।
- जिसके बाद जॉब का प्रकार चुनने के बाद आपके सामने कंपनियों की लिस्ट खुलकर आ जाएगा, यदि आपने प्राइवेट कंपनी का चयन किया है तो जितनी भी प्राइवेट कंपनी में वैकेंसी खाली होगी, उनकी लिस्ट आपकी स्क्रीन पैट आ जाएगी।
- कंपनी में कितनी वैकेंसी खाली है आप इसकी जानकारी लिस्ट में देख सकेंगे।
- जिसमे जिस भी कंपनी की जॉब आपको ठीक लगती है आप उसमे अप्लाई के लिंक पर क्लिक कर जॉब के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
- इसके बाद आप अलग-अलग कंपनियों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
- ऑनलाइन जॉब के लिए अप्लाई करने के बाद आप अपने आवेदन का स्टेटस भी ऑनलाइन साइट पर चेक कर सकते हैं जो कंपनियों द्वारा समय समय पर चेंज किया जाता रहता है।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Yojana में लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। अब होम पेज पर आपको डिपार्टमेंट लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको अपना यूज़र नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- जिसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक्स कर देना होगा। इस तरह आपकी डिपार्टमेंट लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना की शुरुआत किसने की?
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा Haryana Kaushal Rojgar Nigam को शुरू किया गया है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना की शुरुआत कब हुई?
Haryana Kaushal Rojgar Nigam की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा 1 नवंबर 2021 की गई
कौशल रोजगार निगम हरियाणा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन है?
कौशल रोजगार निगम हरियाणा का मुख्य कार्यकारी आईएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम की पहली मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर नियुक्त किया गया है।