LPG Gas Cylinder Price 1 September 2022: महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए आज सुबह-सुबह अच्छी खबर आई है। जी हाँ देश में चल रहे त्यौहारी सीजन में आम जनता को राहत प्रदान करते हुए गैस सिलेंडर का रेट आज से 100 रुपये सस्ता हो गया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) ने गुरुवार 1 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन (IOCL) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।
हालांकि, गैस सिलेंडर की कीमतों हुई ये कटौती केवल 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर ही लागू होगी, 14.2 किलों घरेलु रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने रेट पर ही मिलेगा । रसोई गैस की कीमतों में की गई यह कटौती पूरे देश में आज से ही लागू हो गई है।
गैस सिलेंडर कितना सस्ता हुआ है?
LPG Gas Cylinder Kitna Sasta Hua : आज से इंडेन का कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल द्वारा आज 01 सितंबर को जारी किए गए नए रेट के मुताबिक अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वजन वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 91.50 रुपए की कटौती के साथ 1885 रुपए का मिलेगा। इसी प्रकार अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1844.00 (-92.5) रुपए , कोलकाता में 1995.50 (-100) रुपए और चेन्नई में 2045.00 (-96) रुपए हो गया गया है।
इससे पहले 1 अगस्त को भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 36.5 रुपए की कटौती की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दे की ये लगातार 5वीं बार है जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जा रही है।
List of Commercial Gas Cylinder Price 19kg (2022)
Commercial LPG Gas Cylinder Price List January 2022 To September 2022:- आइए देखें, साल 2022 में अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कितनी बार और कितना बदलाव किया गया है? यहाँ नीचे देश के प्रमुख महानगरों में 19 KG कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम प्रकाशित किये जा रहे है..
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
1 सितंबर 2022 | 1885.00 (-91.5) | 1995.50 (-100) | 1844.00 (-92.5) | 2045.00 (-96) |
1 अगस्त 2022 | 1976.50 (-36) | 2095.50 (-36.5) | 1936.50 (-36) | 2141 (-36.5) |
6 जुलाई 2022 | 2012.50 | 2132 | 1972.50 | 2177.50 |
1 जुलाई 2022 | 2021 | 2140 | 1981 | 2186 |
1 जून 2022 | 2219 | 2322 | 2171.50 | 2373 |
19 मई 2022 | 2354 | 2454 | 2306 | 2507 |
7 मई 2022 | 2346.00 | 2445.50 | 2297.50 | 2499.00 |
1 मई 2022 | 2355.50 | 2455 | 2307 | 2508 |
1 अप्रैल 2022 | 2253 | 2351.50 | 2205 | 2406 |
22 मार्च 2022 | 2003 | 2087 | 1954.5 | 2137.5 |
मार्च 1, 2022 | 2012 | 2095 | 1963 | 2145.5 |
फरवरी 1, 2022 | 1907 | 1987 | 1857 | 2040 |
जनवरी 1, 2022 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
रसोई गैस सिलेंडर कितने का है ?
घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमतों में आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब भी आपको 6 जुलाई वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा । जिनकी कीमत देश के प्रमुख शहरों में इस प्रकार है..
शहर | रसोई गैस का भाव |
---|---|
दिल्ली | 1053.00 |
कोलकाता | 1079.00 |
मुम्बई | 1052.50 |
चेन्नई | 1068.50 |
गैस सिलेंडर का रेट कैसे पता करें
Know How Check LPG Gas Cylinder Price : गैस सिलेंडर का रेट चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नए रेट्स जारी करती हैं। आप (https://iocl.com/prices-of-petroleum-products) लिंक पर जाकर देश के महानगरों के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े : Bank Holidays in September 2022: सितंबर महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट