Aaj Ka Sone Ka Bhav Today August, 26 : शुक्रवार को सोना एवं चांदी (Gold Silver Price) में बड़ी गिरावट देखी गई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा आज शुक्रवार को सोने और चांदी के नये रेट जारी कर दिए गये है, IBJA के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज कल के मुकाबले 186 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 51908 रुपए पर पहुंच गया. जबकि चांदी का रेट 186 रुपए प्रति किलों की गिरावट के साथ 55697 रुपए प्रति किलों पर पहुंच गया.
IBJA Gold Silver Price Today 26 August 2022
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक हाजिर बाजार में कल यानि गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51958 से 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55785 से 55883 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।
आइये जाने आज के गोल्ड सिल्वर के ताजा भाव.. (Aaj ka Gold Silver Price | Aaj Ka Sone Ka Bhav)
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | आज सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | कल का रेट (₹/10 ग्राम |
24 कैरेट सोना | 51908 रुपए प्रति 10 ग्राम | 52094 रुपए प्रति 10 ग्राम |
23 कैरेट सोना | 51700 रुपए प्रति 10 ग्राम | 51885 रुपए प्रति 10 ग्राम |
22 कैरेट सोना | 47548 रुपए प्रति 10 ग्राम | 47718 रुपए प्रति 10 ग्राम |
18 कैरेट सोना | 38931 रुपए प्रति 10 ग्राम | 39071 रुपए प्रति 10 ग्राम |
14 कैरेट सोना | 30366 रुपए प्रति 10 ग्राम | 30475 रुपए प्रति 10 ग्राम |
चांदी | 55697 रुपए प्रति किलो | 55883 रुपए प्रति किलो |
MCX पर इतना हुआ सोने-चांदी का दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 26 अगस्त को खबर लिखे जाने तक सोना वायदा (Gold futures 05-Oct on MCX) -0.36 फीसदी या -188 रुपये की गिरावट के साथ 51,514 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा (05 SEP) आज -0.02 फीसदी या -9 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 55,380 रुपये प्रति किलोग्राम कारोबार कर रही है ।