सिलाई मशीन योजना 2023 : भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लगातार कार्य किये जाते हैं एवं नई योजनाए शुरू की जा रही हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है फ्री सिलाई मशीन योजना। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न परिवार की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। अगर आप भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। Silai Machine Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन की प्रक्रिया, मुफ्त सिलाई मशीन योजना लाभ आदि जानकारी आपको नीचे दी गई है।
Free Silai Machine Yojana 2023 Details:
यह फ्री सिलाई मशीन योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का एहम उद्देश्य देश की निम्न तथा मध्यम वर्ग की महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान करना है ताकि प्रत्येक भारतीय महिला अपने आपमें आत्मनिर्भर बन सके। वर्तमान समय में इस योजना का लाभ भारत देश के कुछ राज्यों जैसे बिहार हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ आदि जैसे राज्यों को दिया जा रहा है।
इस योजना के तहत से देश के हर राज्य में 50-50 हजार सिलाई मशीनें वितरित करने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं भविष्य में इस योजना का लाभ भारत के हर राज्य में वितरित किया जाएगा। योजना की आयु सीमा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई है वे महिलाएँ जिनकी आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
योजना का नाम | सिलाई मशीन योजना 2023 |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाएँ |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना का उदेश्य | आर्थिक रूप कमज़ोर एवं गरीब महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाना |
आयु सीमा | 20-40 वर्ष |
आधिकारित वेबसाइट | www.india.gov.in |
आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- caste certificate
- परिवार पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- सालाना आय प्रूफ
- मोबाइल नंबर
सिलाई मशीन योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया:
- पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको आधिकारित वेबसाइट पर जाना होगा
- उसके बाद आपको होम पेज पर फ्री सिलाई मशीन योजना का विकल्प मिलेगा जिसे आपको click करना होगा
- अब आपको मोबाइल नंबर भर कर वेरीफाई करना होगा
- वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको इस फॉर्म को ध्यान से भरना होगा और सारे दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
- पूरी जानकारी दर्ज़ करने के बाद, कैप्चा कोड भर कर आपको submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
यदि आपको योजना से जुडी कोई जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।