Free Gas Cylinder 2023 : उत्तरप्रदेश में 22 फरवरी को राज्य का वित्तीय सत्र 2023-24 के लिए बजट पेश किया है। इसमें यूपी की योगी सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणायें की। बजट में यूपी की महिलाओं और बेटियों के लिए भी कई लाभकारी घोषणाएं की गईं हैं जिनमें सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर देने की है।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को होली के त्योहार का तोहफा देते हुए फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। बजट घोषणा के अनुसार राज्य सरकार अब होली और दीवाली के त्योहार पर महिलाओं को फ्री में एक-एक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए सरकार द्वारा बजट में 3047 करोड़ 48 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार की इस फ्री रसोई गैस सिलेंडर योजना का लाभ राज्य की उज्ज्वला योजना के करीब 1.74 करोड़ महिलाओं को मिल सकेगा।
उज्ज्वला योजना के तहत मिलेंगे फ्री में गैस सिलेंडर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य की महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर का लाभ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत दिया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को पहला सिलेंडर होली में दिया जाएगा और दूसरा सिलेंडर दीवाली पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार हर साल सरकार महिलाओं को 2 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। सरकार की इस घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर है और उन्हें होली पर फ्री सिलेंडर मिलने का बेसब्री से इंतजार है।
क्या है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई योजना है। इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी। इस योजना के जरिये देश की एपीएल, बीपीएल और राशन कार्ड धारक महिलाओं को फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जाता है। उज्जवला योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को दिया जाता है। इस योजना के तहत देश के करीब 8 करोड़ घरों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है।
कब मिलेंगे होली के फ्री गैस सिलेंडर
जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश के खाद्य व रसद विभाग की ओर से फ्री में गैस सिलेंडर देने का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। इस पर सरकार की ओर से बजट मिलने के बाद ही फ्री गैस सिलेंडर का वितरण शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि होली या इसके आसपास फ्री गैस सिलेंडर का वितरण सरकार की ओर से किया जा सकता है।
Sir hamry pas cylinder ek bhi Nahin Hai chulha Matti wal
per khana banta hai