LPG Cylinder Price Hike 1st December 2023: देश में पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही LPG गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इस बार क़ीमतों में 26 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी केवल 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले महीने यानी 1 नवंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। हालांकि इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दामों में करीब 57 रुपये कटौती कर दी गई थी । कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से होटलों-रेस्टोरेंट समेत खाना-पीना महंगा हो जाता है।
महानगरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
देश के प्रमुख चार महानगरों में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गये है।
- दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 21 रुपए महंगा होकर 1796.50 रुपए प्रति सिलेंडर
- मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 21 रुपए तेज होकर 1749 रुपए प्रति सिलेंडर
- कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की क़ीमत में 22.50 रुपए की वृद्धि के बाद 1908 रुपए प्रति सिलेंडर
- चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर 26.50 रुपए महंगा होकर 1968.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए।
घरेलू गैस सिलेंडर कितने का है?
14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस महीने (दिसंबर) भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटाये थे। इसके बाद से क़ीमतें अभी तक स्थिर बनी हुई है।
- दिल्ली में गैस सिलेंडर 903 रूपये
- कोलकाता में गैस सिलेंडर 929 रूपये
- मुंबई में गैस सिलेंडर 902.50 रूपये
- चेन्नई में गैस सिलेंडर 918.50 रूपये
दरअसल हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियां गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जिसके बाद क़ीमतों में बदलाव किया जाता है।
इसे भी पढ़े – December Bank Holidays: दिसंबर महीने में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम…देखें लिस्ट