e-Shram Card Registration 2022: भारत सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना 2021 में लागू की गई जिसका मुख्य उद्देश्य असंगठित कार्यक्षेत्र जैसे कृषि ,मुर्गी-पालन,मत्स्य-पालन,निर्माण,उद्योग एवम अन्य ऐसे कार्य मे काम कर रहे कामगरो को पेंशन एवम बीमा प्रदान करना है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई और इसका संचालन श्रम एवम रोजगार मंत्रालय करेगी।
इस योजना के लिए डाटाबेस E Shram.gov.in में पंजीयन के द्वारा तैयार किया जाएगा। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 60 वर्ष के पश्चात प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। अन्य लाभ के रूप में 60 वर्ष की आयु तक किसी भी प्रकार की अनहोनी पर बीमा सुरक्षा की सुविधा भी दी जाएगी।
किसी प्रकार की दुर्घटना पर बीमा युक्त व्यक्ति को 50,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। किसी प्रकार की अनहोनी होने पर अगर बीमा-युक्त व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो सारे लाभ उनकी पत्नी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

e Shram Card 2022 Information in Hindi
विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
सरकार का नाम | भारत सरकार |
पोर्टल का नाम | ई-श्रम पोर्टल |
लाभार्थी | भारतीय श्रमिक |
वर्ष | 2022 |
लेवल | राष्ट्रीय स्तर |
श्रेणी | Government Scheme |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
स्थान | भारत |
ऑफिशियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 14434 |
इस योजना का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा
इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए ई श्रम कार्ड के द्वारा हर माह एक निश्चित राशि आपको भुगतान करनी होगी और उतनी ही राशि भारत सरकार हर माह उसमें अपने भुगतान के रूप में जोड़ेगी।
इस कार्ड का लाभार्थी कौन हो सकता है?

1.भारत की नारगिकता अनिवार्य है एवम कार्यक्षेत्र भी भारत ही होना चाहिए।
2.लाभार्थी बनने के इक्षुक व्यक्ति की उम्र 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए।
3.हर माह 50 रु-100 रु का न्यूनतम योगदान देना होगा एवम समान राशि का भुगतान भारत सरकार करेगी।
4.आपके पास एक वैध मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हो एवम एक बैंक एकाउंट अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई खुद से कैसे करे?
1.अपने मोबाइल या डिवाइस में register.eshram.gov.in खोल ले।
2.अपने आधार से जुड़े मोबाइल नम्बर खोले गए पोर्टल में डाले।
3.अगले पन्ने में पूछे गए जानकारी के कॉलम को भरे।
4.सभी जानकारी भरने के बाद आधार कार्ड एवम बैंक अकाउंट पासबुक अपलोड करें।
5.सभी आवश्यक जानकारी पूरी देने के बाद सबमिट बटन में क्लिक करके कार्ड बनने की प्रतीक्षा करें।
ई-श्रम कार्ड के लिए ग्राहक सुविधा केंद्र में कैसे आवेदन करे?
हम जानते है कि असंगठित कार्यक्षेत्रों में कई श्रमिक ऑनलाइन सुविधाओं के लाभ को उठाने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम नही होते है उस स्तिथि में वो नजदीकी के ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर इस कार्ड के लिए आवेदन भर सकते है। पेंशन की राशि को बढ़ाने के लिए अपने मासिक योगदान में इजाफा करना होगा।