Bharat Jodo Yatra : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( INC) के नेता राहुल गाँधी ने आज 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया है। राहुल गाँधी ने केरल के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। करीब 3500 से भी किलोमीटर की दुरी तय करके आज कश्मीर में इस यात्रा का समापन हुआ है। अब देखना ये है की जमीनी स्तर पर क्या कांग्रेस कोई बदलाव ला पायी है। राहुल गाँधी का कहना है कि ये कोई सियासी यात्रा नहीं थी। इस यात्रा ने देश के दिलों को जोड़ा है। इससे लोगों में प्रेम बढ़ा है।
2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद से लगातार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर होती गयी है। अगर कुछ एक जगहों को छोड़ दिया जाए तो हर जगह के चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इसी छवि को सुधरने के लिए राहुल गाँधी ने ये भारत जोड़ो यात्रा निकली है। ये यात्रा देश के केरल, तमिलनाडु, आँध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों से होकर गुजरी है।
यह भी पढ़ें : iPhone 14 को सस्ते में खरीदने का मौका! ₹80 हजार के आईफोन पर चल रहा है तगड़ा Discounts- चेक करें ऑफर
कौन कौन जुड़ा राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से ?
कांग्रेस केंद्र में देश की मुख्या विपक्षी पार्टी है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा एक तरीके से विपक्ष को इकठ्ठा करने के उद्देश्य से भी की गयी थी। इसी के चलते विभिन्न क्षेत्रीय पार्टियों ने भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। यानि कि भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दल भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते दिखे। इसके अलावा कुछ अभिनेताओं ने भी इस यात्रा में अपनी शिरकत दी।
कुछ लोगों का मानना ये भी है कि इस भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गाँधी की छवि में काफी सुधर हुआ है। इससे जनता के मन में राहुल गाँधी एक अलग स्तर के नेता उभर कर आये हैं। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक ढोंग था। इस यात्रा से कांग्रेस कोई फायदा नहीं होने वाला है।
राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितम्बर को शुरू की थी। जोकि आज 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई है। इस दौरान करीब 145 दिनों में 3500 से भी अधिक किलोमीटर का सफर तय किया गया। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में राहुल गाँधी हल्की दाढ़ी में थे। जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ती गयी राहुल गाँधी का चेहरा एकदम बदल गया।
यह भी पढ़ें : Google Pay से आप कमा सकते है अब ऑनलाइन पैसे, ये है तरीका
यात्रा का सबसे बड़ा चर्चा का विषय क्या रहा ?
इस यात्रा का सबसे बड़ा चर्चा का विषय रही राहुल गाँधी की टी शर्ट। जी हाँ। राहुल गाँधी शुरुआत से अंत तक सफेद टी शर्ट में दिखाई दिए। उत्तर भारत में इतनी ठण्ड के बावजूद भी राहुल गाँधी सिर्फ एक टी शर्ट में ही रहे। लोगों के मन में ये सवाल अब भी है कि राहुल गाँधी में ऐसा क्या है कि इनको बिलकुल सर्दी नहीं लग रही।
यह भी पढ़ें : भारत ने बना दिया अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम, क्या अब बंद हो जाएंगे एंड्रॉयड और iOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम!
Web Title: Congress’ Bharat Jodo Yatra is over, has Rahul Gandhi been able to unite the country? Let’s know…