Commodity Market: इजरायल-हमास जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। MCX पर कच्चे तेल का भाव 7130-7200 के बीच कारोबार करता नजर आ रहा हैं। जबकि Brent का भाव 88 डॉलर के क़रीब कारोबार कर रहा है। जबकि WTI में भी $86 के ऊपर कारोबार हो रहा है। एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा की तेजी आई है।
मिडिल-ईस्ट से सप्लाई गिरने की आशंका घटी है जिसके चलते भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल नजर आ रहा है। इजरायल-हमास जंग पर बाजार की नजर बनी हुई है। Venezuela से सप्लाई आने की उम्मीद बढ़ी है। खबरों के मुताबिक़ US वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में ढ़ील देने पर विचार कर रहा है।
कितनी तेजी मंदी
WTI क्रूड की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में WTI क्रूड 2% चढ़ा है जबकि 1 महीने में WTI क्रूड 2% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं 1 साल में इसमें 2% की तेजी देखने को मिली है । वहीं ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ब्रेंट क्रूड 3% चढ़ा है जबकि 1 महीने में ब्रेंट क्रूड 4% टूटा है। वहीं 1 साल में इसमें 3% की गिरावट देखने को मिली।
राहत पैकेज का इंतजार खत्म?
उधर चीन इंफ्रा सेक्टर (Infra Sector) को राहत देने की तैयारी में है। मीडिया में छपी रिपोर्ट की माने तो चीन इंफ्रा सेक्टर को मज़बूती देने के लिए 13700 करोड़ डॉलर का राहत पैकेज जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक चीन जल्द ही इस राहत पैकेज की घोषणा कर सकता है।
सोना-चांदी में आया उछाल
सोने चांदी की कीमतों में बीते 3 कारोबारी दिनों से तेजी जारी है। COMEX पर सोना (Dec′23) $1,888 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी $22.23 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं MCX पर भी आज सोना 57900 के ऊपर जबकि चांदी 69500 के ऊपर कारोबार कर रही है।
सोने-चांदी में तेजी के कारण
बाजार को नवंबर में दरें बढ़ने की उम्मीद कम है। फेड के नरम पड़ते रुख से भी सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (US Bond Yield) में गिरावट से भी भाव चढ़े है। लगातार दूसरे दिन डॉलर इंडेक्स 106 के नीचे फिसला है। बाजार को US के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। कल अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे।