Manish Sisodia Arrest: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस समय अरविन्द केजरीवाल हैं। और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे हैं। हाल ही के दिनों में दिल्ली एम सी डी ( MCD ) के मेयर के चुनाव का इलेक्शन चल रहा है। इसी सिलसिले में आप और बीजेपी नेताओं के बीच मारपीट भी हुई थी।
CBI Arrests Deputy CM Manish Sisodia: शराब की निति 2021-22 में हुए घोटालों के आरोपों के तहत मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। आज सीबीआई दफ्तर से किया गया गिरफ्तार।
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के एमपी गौतम गंभीर ने ट्वीट किया कि “गुनाह करके कहाँ जाओगे ग़ालिब, ये ज़मीं ये आसमां सब “AAP” ही का तो है !”
गिरफ्तार होने से पहले किया दिल्ली के लोगो को सम्बोधित
अरविन्द केजरीवाल का बड़ा बयान
New Delhi Live News Today: मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि “मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।”
भगवंत मान ने बताया भाजपा का एजेंडा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे भाजपा का एजेंडा बताते हुए ट्वीट करके कहा कि “मनीष सिसोदिया जी की गिरफ़्तारी असल में दिल्ली के लाखों बच्चों की शिक्षा की अवमानना हैं..स्कूल बनाने वाले को जेल भेजना भाजपा के “एजेंडे” का हिस्सा है…”