गाजिअबाद : उत्तरप्रदेश के गाजिआबाद के न्यायालय में आज दोपहर एक तेंदुआ घुस गया। जिसके पूरी बिल्डिंग में भगदड़ मच गयी। तेंदुए ने 3 पर झपट्टी भी मारी। इससे 1 जूता पोलिश करने वाला तथा 2 अन्य लोग घायल हो गए। लोगो ने जैसे तैसे करके अपनी जान बचाई। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुला लिया गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्यरत है।
तेंदुआ बिल्डिंग के पहली मंजिल पर आया। लोगो ने अपने आप को कमरों में बंद करके जान बचाई। ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है की शहर की किसी बड़ी ईमारत में जंगली जानवर घुस आया हो। वन विभाग की टीम अपने साथ पिंजरे तथा तेंदुए को पकड़ने का अन्य सामान लेकर आई है। वह के रहने वाले लोगों का कहना है कि एक साल पहले भी आसपास के इलाके में एक तेंदुआ देखा गया था।
अभी कोर्ट परिसर में फंसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारीयों के अनुसार ये तेंदुआ बड़ा ही आक्रामक है। ये इंसान की जान भी ले सकता है। तेंदुए को पकड़ के जंगल में छोड़ दिया जायेगा।