बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023: बिहार राज्य की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू किया है। इसे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है, जिसके माध्यम से बेटियों की शादी कराई जा सके। गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले परिवार की बेटियों को सरकार द्वारा 5,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष से 20 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए और लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए ।
Contents
Bihar Kanya Vivah Yojana Detail In Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार |
राज्य | बिहार |
विभाग | समाज एवं कल्याण विभाग |
लाभार्थी | बिहार राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | गरीब परिवारों की बेटी की शादी के लिए मदद करना |
अनुदान राशि | 5 हजार रुपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड |
ऑफिसियल वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
योजना से मिलने वाले लाभ
- BPL श्रेणी में आने वाले परिवार की लड़कियों को शादी के समय राज्य सरकार 5,000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान करेगी यह डिमांड ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से दी जाएगी।
- योजना के माध्यम से दहेज़ जैसी प्रथाओं पर रोक लगाना ही इसका लक्ष्य है।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि सीधा आवेदक को DBT के माध्यम से पहुँच जाएगी।
- परिवार की दो बेटियां ही इस योजना का लाभ ले सकती है।
सीएम कन्या विवाह योजना हेतु पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- राज्य के वह लोग जो SC/ST/ या BPL श्रेणी में आते है वह इसके पात्र है।
- आवेदक को घोषणा पत्र भी देना होगा जिसमे यह लिखा होगा कि दहेज़ नहीं दिया जायेगा।
- परिवार की साल हर की इनकम 60000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदक का आधार कार्ड | वोटर ID कार्ड | पैन कार्ड |
पासपोर्ट साइज फोटो | रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर | राशन कार्ड |
आय प्रमाण पत्र | बैंक पास बुक | बैंक अकाउंट नंबर व IFSC कोड |
जन्म प्रमाण पत्र | घोषणा पत्र | जन्मतिथि प्रमाण पत्र |
मूल निवास प्रमाण पत्र | जाति प्रमाण पत्र |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार राज्य की लोक सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सबसे पहले नागरिक अनुभाग के सेक्शन पर जाकर खुद का पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रजिस्टर योरसेल्फ का फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको इसमें पूछी गयी जानकारी को भरना है। सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर आपको OTP प्राप्त होगा।
- लॉगिन पेज पर आपको अपना लॉगिन ID और OTP/ पासवर्ड और कैप्चा कोड भर दें और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें ।
- इसके बाद आप होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
Join Our WhatsApp Group
Join Now