Bank Holiday in May Month 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर मई माह की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, इस लिस्ट के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीख यहाँ नीचे प्रकाशित कर दी गई है । ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। राज्यों में होने वाले त्योहार या दिवस पर निर्भर करती है।
ऐसे में यदि आपको मई महीने में बैंक में कोई जरुरी काम है, तो ब्रांच में जाने से पहले आपको एक बार बैंक अवकाश की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पब्लिश इस लिस्ट (Reserve Bank of India Bank Holidays List May 2022 ) को अवश्य चेक कर लेना चाहिए। ताकि आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचा सके और समय पर अपना बैंक का काम निपटा सके।
आइए चेक करें मई की छुट्टियों की लिस्ट- (May Bank Holidays 2022)
Date | Bank Holiday in May Month 2022 |
1 मई (रविवार) | मई दिवस – देश भर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है जिसके कारण महाराष्ट्र में छुट्टी रहेगी। |
2 मई (सोमवार) | महर्षि परशुराम जयंती – कई राज्य |
3 मई (मंगलवार) | ईदुल फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक) |
4 मई (बुधवार) | ईद-उल-फितर-तेलंगाना |
8 मई (रविवार) | रविवार की छुट्टी |
9 मई (सोमवार) | गुरु रवींद्रनाथ जयंती – पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा |
13 मई (गुरुवार) | ईदुल फितर – राष्ट्रीय |
14 मई (शनिवार) | दूसरा शनिवार बैंक अवकाश |
15 मई (रविवार) | रविवार की छुट्टी |
16 मई (सोमवार) | राज्य दिवस, बुद्ध पूर्णिमा – सिक्किम और अन्य राज्य |
22 मई (रविवार) | रविवार की छुट्टी |
24 मई (मंगलवार) | काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन – सिक्किम |
28 मई (शनिवार) | चौथा शनिवार बैंक अवकाश |
29 मई (रविवार) | रविवार की छुट्टी |
RBI जारी करता है लिस्ट
SBI PNB HDFC ICICI बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी.
Read Also: RBI launches UPI 123PAY for feature phone users:- फीचर फोन से भी कर पाएंगे अब लोग डिजिटल पेमेंट