December Bank Holidays 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2023 में विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तारीख़ों को कुल 18 दिन बैंक बंद (अवकाश) रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इन छुट्टियों में से कुछ छुट्टियां किसी विेशेष राज्य या क्षेत्र के लिए ही हैं यानी सभी राज्यों में नहीं है। हालांकि 18 दिनों की इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। ट्रांजैक्शन के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यदि आपको दिसंबर महीने में बैंकिंग से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है तो उससे पहले आपको एक बार इन छुट्टियों की लिस्ट पर एक नजर अवश्य डाल लेनी चाहिए ताकि आप बेवजह होने वाली परेशानी से बच सके। आप समय रहते अपना बैंक से जुड़ा काम निपटा सके।
दिसंबर महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
दिसंबर माह में बैंकों में 18 दिन कामकाज नहीं होगा। इस महीने 2 शनिवार और 5 रविवार के चलते कुल 7 दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। कुछ राज्यों की स्थापना दिवस घोषित छुट्टियां, गोवा के स्वतंत्र होने के दिन की छुट्टी और क्रिसमस की छुट्टियां शामिल हैं।
December Bank Holidays 2023 :
Bank Chutti December 2023: आइए देखते हैं दिसंबर महीने में किस-किस तारीख़ को किस कारण और कहां पर बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी?
बैंक अवकाश तिथि | राज्य | छुट्टी का कारण |
1 दिसंबर (शुक्रवार) | अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड | राज्य स्थापना दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण बैंक बंद |
3 दिसंबर (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक छुट्टी |
4 दिसंबर (सोमवार) | गोवा | संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व के उपलक्ष्य में |
9 दिसंबर (शनिवार) | सभी राज्य | दूसरे शनिवार की छुट्टी |
10 दिसंबर (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक छुट्टी |
12 दिसंबर (मंगलवार) | मेघालय | पो-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण बैंक बंद |
13 दिसंबर (बुधवार) | सिक्किम | लोसांग/नामसूंग उत्सव के कारण बैंक बंद |
14 दिसंबर (गुरुवार) | सिक्किम | लोसांग/नामसूंग उत्सव के कारण बैंक बंद |
17 दिसंबर (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक छुट्टी |
18 दिसंबर (सोमवार) | मेघालय | यू सोसो थांम की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बैंक बंद |
19 दिसंबर (मंगलवार) | गोवा | गोवा मुक्ति दिवस के चलते बैंक बंद |
23 दिसंबर (शनिवार) | सभी राज्य | चौथे शनिवार की छुट्टी |
24 दिसंबर (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक छुट्टी |
25 दिसंबर (सोमवार) | सभी राज्य | क्रिसमस |
26 दिसंबर (मंगलवार) | मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय | क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते बैंक बंद |
27 दिसंबर (बुधवार) | अरुणाचल प्रदेश | क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते बैंक बंद |
30 दिसंबर (शनिवार) | मेघालय | यू कियांग नांगबाह (स्वतंत्रता सेनानी) |
31 दिसंबर (रविवार) | सभी राज्य | साप्ताहिक छुट्टी |
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंक हॉलीडे को तीन केटेगिरी में बांटा है. जो की निम्न प्रकार से है..
- Holiday under Negotiable Instruments Act
- Holiday under Negotiable Instruments Act and Real Time Gross Settlement Holiday और
- Banks’ Closing of Accounts शामिल हैं.