बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023: राजस्थान की बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ना है। क्योंकि राज्य में कई बालिका और महिलाएं ऐसी हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं लेकिन विभिन्न कारणों से रेगुलर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकती हैं ।
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना क्या है?
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के लिए बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना को राजस्थान में लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से हर साल राज्य की 36 हजार 300 बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय नहीं जा सकती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इन बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थाओं को भुगतान की गई फीस का पुनर्भरण भी दिया जाएगा। जिसके लिए 14.83 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं ।
Balika Durasth Shiksha Yojana 2023 Details
योजना का नाम | बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
घोषित कब की | बजट 2022-23 में |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य की बालिका / महिला |
उद्देश्य | बालिकाओं / महिलाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना |
बजट | 14.83 करोड़ |
अधिकारिक वेबसाइट | SSO Rajasthan |
राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ना है। क्योंकि राज्य में कई बालिका और महिलाएं ऐसी हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं लेकिन विभिन्न कारणों से रेगुलर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकती हैं। जिसके कारण वह अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ देती है। लेकिन अब इन बालिकाओं को राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा। यह योजना राज्य में बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्साहन को बढ़ावा देगी और उच्च शिक्षा ग्रहण करवाकर बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाएंगी।
Balika Durasth Shiksha Yojana की विशेषताएं
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने बजट 2022-23 में बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना को लागू करने की घोषणा की थी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की उन बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय नहीं जा सकते हैं।
- इसमें सरकार बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थाओं को भुगतान की गई फीस की भरपाई भी करेगी।
- प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 36 हजार 300 महिलाओं और बालिकाओं को दूरस्थ माध्यम से शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। जिसके लिए सरकार ने 14.83 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
- यह योजना राज्य में उच्च शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा को एक नया मोड़ प्रदान करेगी। जिससे समाज में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
Balika Durasth Shiksha Yojana 2023 हेतु पात्रता
- अवेदिका राजस्थान की स्थाई होनी चाहिए।
- 12वीं कक्षा पास महिलाएं और बालिकाएं ही इस योजना के तहत अपना आवेदन करने की पात्र है।
- वहीं बालिकाएं/महिलाएं इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकती है जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय नहीं जा सकती हैं।
- केवल ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए ही बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना राजस्थान के तहत आवेदन किया जा सकता है।
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए पहले आपको SSO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अगर आप वेबसाइट पर पहले से रजिस्टर्ड है तो अपनी लॉगइन डीटेल्स डालकर लॉगिन करें।
- यदि आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन कर ले।
- इसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज करनी है एवं सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपनी लॉगइन डीटेल्स डालकर लॉगइन करना है।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा यहां पर आपको बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको अपने सभी जरूरी जानकारी जमा करनी है।
- अंत में आप को सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना कब शुरू हुई?
राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के द्वारा Balika Durasth Shiksha Yojana 2022 को बजट 2022-23 में आरम्भ करने की घोषणा की गई थी।
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023 के फॉर्म कब तक भरे जाएंगे?
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2022 के ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च 2023 तक भरे जाएंगे ।