Amrood ki kheti: अमरुद भारत में आम उगाई जाने वाली एक अछि व्यापारिक फसल है। इसका जन्म केंद्रीय अमेरिका में हुआ है। अमरूद में विटामिन सी और पैक्टिन के साथ साथ कैल्शियम और फासफोरस भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह भारत की आम, केला और निंबू जाति के पौधों के बाद उगाई जाने वाली चौथे नंबर की फसल है। इसकी पैदावार पूरे भारत में की जाती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महांराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, आंध्र प्रदेश और तामिलनाडू के इलावा इसकी खेती पंजाब और हरियाणा में भी की जाती है। पंजाब में आमतौर पर 20000 से भी ज्यादा एकड़ में अमरुद की खेती की जाती है। ओर औसत पैदावार 160463 मैट्रिक टन पर साल की जाती है।
यह भी पढ़ें : किसान शुरू करें इस पौधे की खेती, 20 हजार रुपये लीटर बिकता है इसका तेल, लाखों रुपये की होगी कमाई
अमरुद की प्रसिद्ध किस्में और पैदावार
- पंजाब पिंक (Punjab Pink): इस किस्म के फल छोटे से बड़े आकार के होते हैं। गर्मियों में इनका रंग सुनहरी पीला हो जाता है। इसका गुद्दा लाल रंग का होता। इसके एक पौधे से तक़रीबन 155 किलो तक फल प्राप्त होता है।
- इलाहाबाद सफेदा (Allahbad Safeda): यह छोटे कद की किस्म है। जिसका बूटा गोलाकार होता है। इसकी टहनियां फैली हुई होती हैं। इसका फल नर्म और गोल आकार का होता है। इसके गुद्दे का रंग सफेद होता है।
- अर्का अमूल्या (Arka Amulya): इसका बूटा छोटा और गोल आकार का होता है। इसके पत्ते काफी घने होते हैं। इसके एक पौधे से तक़रीबन 144 किलोग्राम तक फल प्राप्त हो जाता है।
- पंजाब सफेदा (Punjab Safeda): इस किस्म के फल का गुद्दा क्रीमी और सफेद होता है।
- पंजाब किरण (Punjab Kiran): इस किस्म के फल का गुद्दा गुलाबी रंग का होत है। इसके बीज छोटे और नर्म होते हैं।इसके एक पौधे से तक़रीबन 155 किलोग्राम तक फल प्राप्त हो जाता है।
- श्वेता (Shweta): इस किस्म के फल का गुद्दा क्रीमी सफेद रंग का होता है। ।
- निगीसकी (Nigiski): इसकी औसतन उपज 80 किलो प्रति वृक्ष होती है।
- पंजाब सॉफ्ट (Punjab Soft): इसकी औसतन उपज 85 किलो प्रति वृक्ष होती है।
Amrood ki kheti: ज़मीन की जानकारी
अमरुद सख्त किस्म की फसल है और इसकी पैदावार के लिए हर तरह की मिट्टी अनुकूल होती है, जिसमें हल्की से लेकर भारी और कम निकास वाली मिट्टी भी शामिल है। इसकी पैदावार 6.5 से 7.5 पी एच वाली मिट्टी में भी की जा सकती है। अच्छी पैदावार के लिए इसे गहरे तल, अच्छे निकास वाली रेतली चिकनी मिट्टी से लेकर चिकनी मिट्टी में बीजना चाहिए।
खेत की दो बार तिरछी जोताई करें और फिर समतल करें। खेत को इस तरह तैयार करें कि उसमें पानी ना खड़ा रहे।
यह भी पढ़ें :Supari Ki Kheti: अपने खेत में इन पेड़ों को लगाकर 70 साल तक करें मोटी कमाई
बिजाई
बिजाई का समय
फरवरी-मार्च या अगस्त-सितंबर का महीना अमरूद के पौधे लगाने के लिए सही समय माना जाता है।
फासला
पौधे लगाने के लिए 6×5 मीटर का फासला रखें। यदि पौधे वर्गाकार ढंग से लगाएं हैं तो पौधों का फासला 7 मीटर रखें। 132 पौधे प्रति एकड़ लगाए जाते हैं।
बीज की गहराई
जड़ों को 25 सैं.मी. की गहराई पर बोना चाहिए।
बिजाई का ढंग
- सीधी बिजाई करके
- खेत में रोपण करके
- कलमें लगाकर
सिंचाई
पहली सिंचाई पौधे लगाने के तुरंत बाद और दूसरी सिंचाई तीसरे दिन करें। इसके बाद मौसम और मिट्टी की किस्म के हिसाब से सिंचाई की जरूरत पड़ती है। अच्छे और तंदरूस्त बागों में सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं होती। नए लगाए पौधों को गर्मियों में सप्ताह बाद और सर्दियों के महीने में 2 से 3 बार सिंचाई की जरूरत होती है। पौधे को फूल लगने के समय ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती क्योंकि ज्यादा सिंचाई से फूल गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
फसल की कटाई
बिजाई के 2-3 साल बाद अमरूद के पौधों फल लगने शुरू हो जाते हैं। फलों के पूरी तरह पकने के बाद इनकी तुड़ाई करनी चाहिए। पूरी तरह पकने के बाद फलों का रंग हरे से पीला होना शुरू हो जाता है। फलों की तुड़ाई सही समय पर कर लेनी चाहिए। फलों को ज्यादा पकने नहीं देना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पकने से फलों के स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें : Fasal Bima Yojana: किसानों को मिलेगा 17000 रूपए का मुआवजा, आप भी कर सकते हैं आवेदन